DNP India Hindi

The Bluff Movie Review: क्या सच में प्रियंका चोपड़ा के एक्शन ने किया फैंस को निराश? जानें ‘द बल्फ’ के रियल रिव्यू

The Bluff Movie Review

Picture Credit: Google

The Bluff Movie Review:  प्रियंका चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म ‘द बल्फ ’25 फरवरी 2026 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। ये एक हॉलीवुड फिल्म है। जिसे दुनियाभर की ऑडियंस के प्यार को देखते हुए 6 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। ‘द बल्फ’ अंग्रेजी ,हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हो रही है। ट्रेलर पहले ही तबाही मचा चुका है। इसमें प्रियंका चोपड़ा एक्शन करते हुए नजर आयी है। मूवी में प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलावा कार्ल अर्बन जैसे बड़े कलाकार हैं।

 The Bluff Movie Review रिलीज से पहले आए सामने

द बल्फ की रिलीज से पहले इसके रिव्यू आ गए कुछ लोग प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग और एक्शन की तारीफ कर रहे है तो कुछ कहानी की स्क्रिप्ट कमजोर बता रहे हैं। आपको बता दें, एडवांस स्क्रीनिंग्स के बाद ये रिव्यू आए हैं।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द बल्फ’ को बताया एवरेज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर keithlovesmovies.com Is Ready for 2026 नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

जिसमें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द बल्फ’ के रिव्यू देते हुए लिखा है, ‘द ब्लफ में दमदार एक्शन सीक्वेंस और बेहतरीन अभिनय का फायदा मिलता है, लेकिन इसके अलावा यह एक बेहद औसत दर्जे की एक्शन थ्रिलर फिल्म है।’

‘द बल्फ’ क्या नहीं छोड़ पायी ऑडियंस पर असर?

वहीं, Subhashk Jha नाम के यूजर ने ‘द बल्फ’ का रिव्यू देते हुए इसे सिर्फ साढ़े तीन स्टार की रेटिंग दी है। इसके साथ ही लिखा, प्रियंका चोपड़ा ने चोरी-चकारी से जुड़ी बकवास को बड़े ही आकर्षक आत्मविश्वास के साथ निभाया है।

वह लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। ग्रेग बाल्डी की सिनेमैटोग्राफी प्रियंका और ऑस्ट्रेलिया के मनोरम दृश्यों के साथ पूरा न्याय करती है। रहस्य और खतरे का यह रोमांचक मिश्रण किरदारों को पूरी तरह से नहीं छू पाता, हालांकि अफसोस की बात है कि यह उतना असरदार नहीं है।हालांकि, ‘द ब्लफ’ जब तक चलती है, बेहद मनोरंजक है। फ्रैंक ई. फ्लावर्स के निर्देशन की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं। उनका मकसद ऑस्कर जीतना नहीं है, बल्कि एक ऐसी मनोरंजक फिल्म बनाना है जिसमें मुख्य अभिनेत्री पूरी तरह से समर्पित हो।

Priyanka Chopra के एक्शन और एक्टिंग की हुई तारीफ

NP LEGΛCY नाम के यूजर ने लिखा, “प्रियंका ने यहां  हर सीन को शानदार ढंग से निभाया है, लेकिन वह हाल के समय में पर्दे पर सबसे दमदार नायिकाओं में से एक के रूप में आसानी से शुमार हो सकती हैं।”

The Bluff Movie की स्टोरी क्या है?

प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर फिल्म ‘द ब्लफ’ की कहानी का बात करें तो ये एक सुमन्द्री लुटेरे की बीवी की कहानी है। जिसके कैरेक्टर का नाम एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बोडेन है। प्रियंका चोपड़ा ये प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। एर्सेल की परेशानी तब शुरु होती है जब उनका दुश्मन समुन्द्री लुटेरा वापस आता है और उनके परिवार और समुदाय के पीछे पड़ जाता है। इसके बाद जिदंगी और मौत की जंग शुरु होती है। प्रियंका चोपड़ा कैसे विलेन बने कार्ल अर्बन से निबटती है? फिल्म में यही दिखाया गया है। इस मूवी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का एक्शन रोल देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version