Anupama Parameswaran की इस साउथ फिल्म के हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई थी आग, जानें खूबसूरत एक्ट्रेस का किसने किया शोषण?

Anupama Parameswaran : साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन अपनी लाइफ को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। लेकिन क्या आपको पता है, एक्ट्रेस की एक तेलुगु फिल्म हिन्दी भाषा में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी है।

Anupama Parameswaran

Picture Credit: Google

Anupama Parameswaran:  साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर खबरों में बनी हुई है। दरअसल, तेलुगु एक्ट्रेस ने अभी हालहि में अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि, उनके ब्यॉयफ्रेंड ने उनका मानसिक बहुत शोषण किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने ध्यान वर्मा के पॉडकास्ट में कहा है कि, ‘परधा’ के प्रमोशन के दौरान वो रोने लगीं थीं। ये कोई प्रमोशन नहीं बल्कि सच था। उन्होंने बहुत मेंटल टॉर्चर झेला है। आपको बता दें,  अनुपमा  ने  बॉलीवुड में भले ही काम नहीं किया है। लेकिन उनकी एक साउथ मूवी का हिन्दी  वर्जन जबरदस्त कमाई कर चुका है।

Anupama Parameswaran की इस साउथ फिल्म ने बनाया महारिकॉर्ड

आपको बता दें, अनुपमा परमेश्वरन की साल 2022 में ‘कार्तिकेय 2’ तेलुगु मूवी आयी थी। इसमें निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर जैसे बड़े कलाकरा थे। इस फिल्म के हिन्दी वर्जन को हिन्दी भाषा में काफी पसंद किया गया था। भगवान श्री कृष्ण के इतिहास, द्वारका नगरी और भारतीय संस्कृति पर बनी इस साउथ मूवी को जन ता ने खूब प्यार दिया। इसे हिन्दी भाषा में पहले सिर्फ 50 स्क्रीन मिली थी। इसके बाद ऑडियंस की भारी डिमांड को देखते हुए इन्हें 1000 कर दिया गया था। इस मूवी का बजट 15 करोड़ के आस-पास था लेकिन इसने 121.50 करोड़ के आस-पास की टोटल कमाई की थीं। हिन्दी भाषा में इसने 31 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। वहीं, विदेशों में 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की पर्सनल लाइफ किसने बिगाड़ी?

साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन एक  इंटरव्यू में बताया है कि,  ‘सोचिए, स्टेज पर जाने से पहले आपका अपना बॉयफ्रेंड आपको शर्मिंदा करे। अपनी जिंदगी के दो सालों से मैं लगातार यह दिखाने की कोशिश कर रही थी कि मैं ठीक हूं।’ हालंकि एक्ट्रेस ने ये कभी नहीं बताया है कि, उनका पार्टनर कौन रहा है? लेकिन अफवाहों में अकसर दावा किया जाता है कि, एक्टर ध्रपव विक्रम के साथ वो थीं।अनुपमा परमेश्वरन  ने बताया है कि, इस रिश्ते ने उनका  इतना मानसिक शोषण हुआ है कि, रोते-रोते उनकी आंखों में खराबी आ गई थी। अपने इसी बयान के कारण वो चर्चा में हैं।

Exit mobile version