The Kapil Sharma Show में तब्बू संग ‘भोला’ प्रमोट करने पहुंचे अजय देवगन, वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

The Kapil Sharma Show: इस बार का कपिल शर्मा शो फैंस के बीच खूब सुर्खियों में है वहीं आगामी एपिसोड में अजय देवगन और तब्बू गेस्ट बनकर जाए आएंगे। स्टार्स इस शो में अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' को प्रमोट करते नजर आएंगे।

THE KAPIL SHARMA SHOW

The Kapil Sharma Show: दृश्यम 2 में तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। यह जोड़ी एक बार फिर ‘भोला’ में नजर आने वाली है। अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं तब्बू और अजय इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे है। इस दौरान वे कपिल शर्मा के शो में फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि तब्बू और अजय देवगन एक साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वीडियो में अजय और तब्बू अलग-अलग भी दिख रहे हैं वहीं कपिल शर्मा भी कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि कपिल का अगला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

Exit mobile version