The Vvaan Review: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन -फॉर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को 25 सितंबर 2026 को रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा हैं। फिल्म की कहानी काफी हटकर है। अगर इस वीकेंड आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो फिल्म के फर्स्ट रिव्यू जान लें। क्योंकि इसमें ना तो एक्शन है और ना ही कोई लव स्टोरी है। ये प्रकृति पर आधारित एक सुपरनैचरल मूवी है। जो रुटीन बॉलीवुड फिल्मों से काफी हटकर है।
The Vvaan Review देखने से पहले जानें
‘ द वन फॉर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फिल्म के फर्स्ट रिव्यू एक्स पर PATEL Unscripted नाम के यूजर ने बताते हुए लिखा, ‘अभी-अभी Vvan देखी! एक बेहतरीन फ़ोक थ्रिलर। फिल्म का डरावना माहौल, लोक-कथाओं वाले तत्व और बैकग्राउंड स्कोर थिएटर में रोंगटे खड़े कर देते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ज़बरदस्त और दमदार एक्टिंग की है। बीच-बीच में फ़िल्म की रफ़्तार थोड़ी धीमी हो जाती है, लेकिन क्लाइमैक्स पूरी तरह से असरदार है! साढ़े तीन स्टार की रेटिंग दी है।
The VVAN review 🍿
~ ⭐ Just watched #Vvan ! 🌲🔥 Folk thriller done right . The eerie atmosphere , folklore elements aur background score theatre me goosebumps dete hain
~ ⭐ @SidMalhotra delivers a solid, rooted performance. Pacing thodi slow hoti hai beech me, but the climax totally delivers !
Rating: ⭐⭐⭐½ (3.5/5)
#VvanReview— PATEL Unscripted (@PatelUnscripted) September 25, 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वन’ कहां पड़ी हल्की?
वहीं, Aavishkar नाम के यूजर ने एक्स पर’द व्वन’ के रिव्यू देते हुए लिखा,’द व्वन’ रिव्यू: लोककथा पर आधारित एक बेहतरीन कॉन्सेप्ट, जो कमज़ोर कहानी और खराब विज़ुअल्स की वजह से फीका पड़ गया।
#TheVvan Review: A rich folklore concept marred by weak execution and poor visuals.
Rating: 2.5⭐️
The Vvaan is a mixed bag. It boasts a intriguing folklore premise with immense potential but the weak screenplay and clumsy execution drag it down, leaving the plot almost as confused as the extra “V” and “A” in the film’s title. While the movie manages to pique your interest early on, it progressively loses steam as the narrative unfolds.
Sidharth Malhotra gives it his all and lands a few strong moments, but the grand fantasy scale feels a bit too heavy for him to carry. Tamannaah Bhatia turns in a decent performance. Sunil Grover is terrific, proving his versatility once again. Maniesh Paul delivers some genuinely funny comic relief.
Deepak Kumar Mishra’s direction is equally uneven. Certain sequences keep you hooked while others fail to land entirely. By the time the credits roll, you’re left with a distinct sense that something crucial was missing. Overall, The Vvaan is a strictly average affair. #TheVvaanReview
— Aavishkar (@aavishhkar) September 25, 2026
‘द व्वन’ मिली-जुली प्रतिक्रिया वाली फिल्म है। इसमें लोककथा पर आधारित एक दिलचस्प कहानी का ज़बरदस्त पोटेंशियल है, लेकिन कमज़ोर स्क्रीनप्ले और खराब तरीके से इसे बनाने के कारण यह फिल्म पिछड़ जाती है। इसकी कहानी उतनी ही उलझी हुई है, जितने फिल्म के टाइटल में एक्स्ट्रा ‘V’ और ‘A’ हैं। हालांकि फिल्म शुरू में आपकी दिलचस्पी बनाए रखती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसका रोमांच कम होता जाता है।सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है और कुछ बेहतरीन सीन भी दिए हैं, लेकिन फिल्म का विशाल फैंटेसी स्केल उनके लिए थोड़ा भारी साबित हुआ है। तमन्ना भाटिया ने अच्छा काम किया है। सुनील ग्रोवर शानदार रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर अपनी वर्सटैलिटीसाबित की है। मनीष पॉल ने कॉमेडी के ज़रिए फिल्म में मज़ेदार पल जोड़े हैं।’
‘द व्वन’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट
फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये एक मुम्बई के इंजीनियर की कहानी है। जो भगवान को नहीं मानता है। छठ पूजा के दौरान अपने पैतृक गाँव ‘देवआंचल’ लौटता है। लेकिन यहां के वो कुछ नियम तोड़ देता है। जिसके बाद एक ऐसा खेल शुरु होता है , जो लोगों को सोचने पर भी मजबूर करता है और अलग एहसास कराता है। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे बड़े कलाकर है। इसका बजट 100 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।
