Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा का क्यूट कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लॉन्ग टाइम रिलेशन के बाद 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शाही शादी रचाई। दोनों की वेडिंग सबसे यूनिक रही है। कपल ने भर-भरकर गोल्ड पहना हुआ था। उन्हें जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। ये एक रॉयल साउथ ऑरिजनल मैरिज है। लेकिन क्या आपको पता है, कपल ने अपनी वेडिंग ड्रेस और ज्वेलरी कहां डिजाइन कराई है?
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding की ज्वेलरी और ड्रेस में क्या है यूनिक?
पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली में बनी ड्रेस मशहूर डिजाइन अनामिका खन्ना ने डिजाइन की है। ये ड्रेस तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बनाई गई है। वहीं, उनकी गोल्ड की खास ज्वेलरी को श्री ज्वेलर्स ने हैदराबाद में ही डिजाइन किया है। रश्मिका मंदाना ने ने रस्ट-ऑरेंज कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई थी।
देखें पोस्ट
साड़ी के बॉर्डर पर मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला साफ देखी जा सकती है।एक्ट्रेस ने अपने लुक को सोने के चोकर, स्टेटमेंट राउंड पेंडेंट,लंबी कासु माल और मांगा माला से कंप्लीट किया। उनकी ज्वेवरी में भी मंदिर का डिजाइन बना हुआ था। इसके साथ ही रश्मिका ने भी खास मांग टीका, नाक की नंथ के साथ बाजूबंद, सोने की चूड़ियाँ, कड़े और हाथ-फूल पहने हुए थे। एक्ट्रेस का लुक दक्षिण भारत की परंपरा को दिखाता हैं। वहीं, उनके बालों को खुला रखा गया था और मोंगरा का फूलों से सजाया गया था।विजय देवरकोंडा के लुक की बता करें तो उन्होंने सिल्क धोती पहनी हुई थी। अइवरी कलर की सिल्क धोती और सिंदूरी लाल रंग का अंग वस्त्र उन्हें राजाओं वाला लुक दे रहा था। इसके साथ ही गले में दो सोने के हार और बाजू बंद पहने हुए थे।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग ड्रेस और ज्वेरी किसने तैयार की?
कपल की ज्वेलरी और कपड़े हैदराबाद में ही तैयार किए गए हैं। श्री ज्वेलर्स ने करीब 10 महीने लगाकर इन खास तरह की बेस्पोक गहनों को तैयार किया था। इस ज्वेलरी की थीम दक्षिण भारतीय वास्तुकला को दर्शाती है। वहीं, एक्टर विजय देवरकोंडा को संप्रभु राजा का लुक देने के लिए खास तरह की ज्वेलरी को तैयार किया गया था। विजय के गोल्ड गहनों का वजन 2 किलो के आस-पास बताया जा रहा है। वहीं, रश्मिका ने भी इतने ही किलो सोना पहना हुआ था। वहीं, अनामिका खन्ना ने साउथ इंडिया के कल्चर को ध्यान में रखते हुए दोनों के कपड़ों को तैयार किया है। ये भी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बने हैं।
