Toxic Movie Review: क्या आप भी इस इंतजार में बैठे थे कि आखिर यश की फिल्म कैसी होगी जब आप टिकट की बुकिंग कर सके। अगर आप भी साउथ सुपरस्टार के जबरा फैन है तो सोशल मीडिया पर टॉक्सिक मूवी रिव्यू फिलहाल ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। दर्शक जो फिल्म को देखकर बाहर निकले हैं वह अपनी अपनी बात रखने में पीछे नहीं हैं। इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या वाकई जिस तरह की उम्मीद फैंस ने की थी उस पर टॉक्सिक मूवी रिव्यू खड़ी हुई है। आखिर इसे देखने के बाद यश के फैंस क्या कह रहे हैं।
क्या है यश की टॉक्सिक में कमी
#Toxic A Fairy Tale That Turns Into a Complete Nightmare for Everyone!
A technically sound film buried under chaotic writing and exhausting execution. There are barely any proper character introductions, the narrative has no clear flow, and the screenplay gets confusing enough…
— Venky Reviews (@venkyreviews) August 26, 2026
अगर आप भी टॉक्सिक मूवी रिव्यू जानना चाहते हैं और फिल्म देखने के लिए इंतजार करते हैं तो बता दे सोशल मीडिया पर लोगों की अपनी अपनी राय है। जहां पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों कमेंट्स देखने को मिल रहा है। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा लोग जो कह रहे है वह है कि अगर आप यश के फैन है और उनके स्टाइल के दीवाने हैं तो आप इसे इंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स की माने तो स्क्रीनप्ले में दिक्कत बताई जा रही है। कई जगहों पर फिल्म आपको स्लो नजर आ सकते हैं लेकिन अंत तक यश के फैंस उनके ओहदे, स्टाइल और डायलॉग के दीवाने हो जाएंगे।
टॉक्सिक में क्या है अच्छा और बुरा
Just watched TOXIC and WOW! 🔥 Yash is a beast on screen. The attitude, visuals, action and overall atmosphere hit differently. This is the kind of movie that demands to be watched on the big screen! 🖤🎬#Toxic #Yash #ToxicTheMovie #GeetuMohanDas pic.twitter.com/3ZrT5Nympc
— Prabhas (@BishalTrip99261) August 26, 2026
टॉक्सिक मूवी रिव्यू को देखने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अभी टॉक्सिक देखी और यह सच में कमाल है। स्क्रीन पर यश का अंदाज जबरदस्त है उनका एटीट्यूड, विजुअल, एक्शन और फिल्म का माहौल सब कुछ एकदम अलग और शानदार है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे बड़े पर्दे पर ही देखा जाना चाहिए। एक और रिव्यू में टॉक्सिक को लेकर कहा गया कि यह सबके लिए बुरे सपने में बदल जाती है। तकनीकी रूप से धूम मची है लेकिन लेखन और स्क्रीनप्ले की वजह से यह फिल्म डूब गई। किरदारों का ठीक से परिचय नहीं दिया गया। कहानी का कोई साफ बहाव नहीं है और यह इतनी उलझी हुई है कि आपको समझ में नहीं आता है कि क्या हो रहा है।”
Toxic Movie Review में क्या है खासियत
हालांकि लोग डायलॉग और एडिटिंग को लेकर भी नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। जहां लोगों का कहना है कि इसकी स्क्रीन प्रेजेंश, कुछ सीन और बेहतर तरीके से फिल्माया गया। क्लाइमैक्स ही इसकी कुछ अच्छी बातें हैं। इसे पूरा देखना मुश्किल है। कुछ लोग इसे डिजास्टर भी बता रहे हैं लेकिन टॉक्सिक मूवी रिव्यू में लोगों का कहना है कि यश के फैंस इसे पसंद कर सकते हैं।
बता दें कि गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी जैसी एक्ट्रेसेस नजर आई है।
