Toxic Song: कियारा आडवाणी संग ‘तबाही’ के बाद तारा सुतारिया के प्यार में ‘मदहोश’ नजर आए यश, खतरनाक रोमांस देख फैंस के छूटे पसीने

Toxic Song: कियारा आडवाणी के साथ तबाही में सनसनी मचाने के बाद अब तारा सुतारिया के साथ धमाका करने के लिए आ चुके हैं यश, मदहोश में उनकी अदाएं लोगों के दिल को जीत रहा है।

Toxic Song

Photo Credit- Google Toxic Song

Toxic Song: यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी जैसी हसीनाएं फूल फूल ऑन धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं इस सब के बीच अब टॉक्सिक का एक और गाना जारी कर दिया गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मदहोश की जिसने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। पहले तबाही सॉन्ग में कियारा आडवाणी के साथ जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के बाद फैंस दिल हार बैठे थे लेकिन इस बार मदहोश में उन्होंने तारा के साथ लोगों को एक बार फिर हैरान कर गए हैं। यूजर्स के बीच टॉक्सिक सॉन्ग ट्रेंड कर रहा है।

इस हद तक तबाही मचा रही यश और तारा सुतारिया की जोड़ी

 

3 मिनट 15 सेकंड के इस टॉक्सिक सॉन्ग मदहोश की बात करें तो तारा सुतारिया और यश के रोमांस देखकर निश्चित तौर पर फैंस के पसीने छूट गए हैं क्योंकि यह इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। तारा सुतारिया के साथ यश की जोड़ी वाकई किलर है और मिनटों में यह वायरल हो गया है। जाहिर तौर पर यूजर्स इसे लेकर मदहोश नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच जुनूनी प्यार नजर आ रहा है लेकिन इसका अंजाम क्या होगा यह देखने के लिए फिल्म रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। 

Toxic Song को लेकर क्या बोल रहे यूजर्स

जहां तक बात करें टॉक्सिक सॉन्ग मदहोश की तो हर सीन ने लोगों को हैरान किया है जहां यश बंदूक पहनाकर तारा सुतारिया को प्रपोज करते हुए नजर आते हैं। तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला, अर्सलान निजामी ने इस गाने को कंपोज किया है तो सिद्धार्थ बसरूर ने इसे अपनी आवाज दी है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इंगेजमेंट रिंग नहीं बंदूक रिंग। एक ने कहा में टॉक्सिक के लिए काफी एक्साइटेड हूं। एक यूजर ने कहा यश मॉन्स्टर है तो एक ने कहा भाई को सबसे प्यार हो जाता है। एक यूजर ने लिखा प्रपोज का तरीका थोड़ा हटके। 

कुछ ही समय में टॉक्सिक सॉन्ग मदहोश को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

Exit mobile version