Toxic Trailer: बिना कपड़ों के दिखे यश तो कियारा आडवाणी की एक्टिंग ने मचाया बवाल, खतरनाक डायलॉग सुन फैंस बोले ‘ये सुनामी की वार्निंग है’

Toxic Trailer: यश की बहुचर्चित फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच एक अलग ही खुमार नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस क्रेज़ी दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या रहा यहां खास।

Toxic Trailer

Photo Credit- Google Toxic Trailer

Toxic Trailer: केजीएफ स्टार यश की आने वाली फिल्म के हर कंटेंट ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया था और ऐसे में लोग ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब ऐसे में इंटरनेट पर हड़कंप मचना तो लाजिमी था। टॉक्सिक ट्रेलर को देखने के बाद निश्चित तौर पर फैंस की बोलती बंद हो गई है। पहले से ही राया का लुक हो या फिर टॉक्सिक की लेडीज का दबदबा फैंस को काफी पसंद आया था। सोने पर सुहागा काम किया मदहोश और तबाही जैसे गानों ने वहीं अब से टॉक्सिक ट्रेलर ने तहलका मचा दिया है।

यश और कियारा आडवाणी के फैंस के लिए क्यों खास है टॉक्सिक ट्रेलर

Credit-KVN PRODUCTIONS

इस बात में कोई शक नहीं है कि 4 मिनट 38 सेकंड के टॉक्सिक ट्रेलर भले ही सामने आ गया हो लेकिन पूरी कहानी से पर्दा उठना अभी भी बाकी है। जिस अंदाज में ट्रेलर को जारी किया गया है इससे फैंस के मन में और भी सवाल पैदा हुए हैं और यह जाहिर तौर पर फिल्म के लिए लोगों की बेताबी बढ़ा देने के लिए काफी है। टॉक्सिक ट्रेलर में एक डायलॉग यश की आवाज में आती है “इश्क ऐसा करता हर लड़की को लगता चांद उसी के चक्कर लगाता है लेकिन दिल हर बंधन से परे हैं खुला आसमान था आजाद, लड़की का हसीन होना कमाल है। इस हुस्न को हथियार बनाने दो।” वहीं कियारा आडवाणी की एक्टिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा है जहां उनका एक्सप्रेशन भी कमाल का है। फुल ट्विस्ट और इमोशंस से यह ट्रेलर भरा हुआ है।

लोगों को था यश के इस ट्विस्ट का इंतजार

टॉक्सिक ट्रेलर देखने के बाद यश के डबल रोल वाले ट्विस्ट से भी पर्दा उठ गया है और और लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। केजीएफ 2 के बाद धमाका करने के लिए पूरी तरह से एक्टर तैयार है और इस बार उनके साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी हसीनाओं ने खूब दिया है। हर एक एक्ट्रेस के साथ उनकी बॉन्डिंग स्क्रीन पर देखने लायक है।

Toxic Trailer देख लोगों ने किया इस तरह रिएक्ट

फैंस सुपर एक्साइटिड नजर आ रहे हैं और टॉक्सिक ट्रेलर देख कर जहां एक यूजर ने लिखा डैडी वापस आ गया है तो एक ने कहा यह यश का एरा है और ये सिर्फ ट्रेलर नहीं सुनामी की वार्निंग है। एक यूजर ने लिखा इसकी उम्मीद थी तो एक में लिखा अब मचेगी असली तबाही। सोशल मीडिया पर टॉक्सिक ट्रेलर का जलवा है और व्यूज बढ़ रहे हैं।

700 करोड़ के बजट में बनी टॉक्सिक क्यों हो सकती है हिट

इस ट्रेलर को देखने के बाद इतना तो तय है कि गीतू मोहनदास के निर्देशन की तारीफ करनी तो बनती है। रिपोर्ट की माने तो 700 करोड़ के बजट में यह फिल्म तैयार हुई है। जिस तरह से ट्रेलर में ट्विस्ट दिखाए गए हैं यह फिल्म की सफलता की तरफ एक और कदम देखा जा रहा है।

 

 

 

Exit mobile version