गले में छिपकली पहनकर इवेंट में पहुंची Urfi Javed, फैशन सेंस देख लोगों ने बनाया मुंह

Urfi Javed: उर्फी जावेद गले में छिपकली नेकपीस और माथे पर सिल्वर हेडबैंड को फ्लॉन्ट करती नजर आई। इस दौरान वह एक बार फिर अपने स्टाइल से चर्चा में आ गयी हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि फैशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है।

Urfi Javed: उर्फी जावेद हर बार यह साबित करती है कि फैशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। वह हर तरह की ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करती है। अगर ड्रेस नार्मल है तो वह उर्फी नहीं हो सकती है। एक बार फिर उर्फी जावेद हाजिर हैं अपने नए लुक से लोगों के बीच तबाही मचाने के लिए। लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह ब्लैक कटआउट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक को ग्लॉसी लाइट मेकअप से ख़ास बनाया। इस दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है गले में छिपकली जैसा नेकपीस।

Exit mobile version