Follow Kar Lo Yaar रिलीज होते ही सुपरस्टार बन गई Urfi Javed! ऑफ शोल्डर ड्रेस में एक्ट्रेस ने फैंस को दी ये खुशखबरी

Urfi Javed: उर्फी जावेद की वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' को मिली अपार सफलता, क्यों चर्चा में आई हसीना, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कहीं ये बात, आइए जानते हैं।

Urfi Javed

Urfi Javed

Urfi Javed: उर्फी जावेद लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है क्योंकि हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार‘ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है। ऐसे में इस सीरीज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि शो को लेकर लोगों में अलग-अलग खुमार देखा जा रहा है। यही वजह है अतरंगी ड्रेस को लेकर ट्रोल होने वाली उर्फी जावेद के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है जिसकी घोषणा खुद एक्ट्रेस में इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से ट्रोल होने वाली उर्फी आई चर्चा में।

हटके अंदाज में नजर आई Urfi Javed

उर्फी जावेद ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “अराजकता कभी भी टॉप पर पहुंचने में सफल नहीं होती है और हम सभी इसके लिए तैयार हैं।” इस दौरान उर्फी ऑफ शोल्डर पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। इस ड्रेस में उर्फी जावेद का अंदाज हर बार से काफी हटके है क्योंकि इस बार वह ड्रेस के साथ कोई एक्सपेरिमेंट नहीं कर रही है। मिनिमल मेकअप के साथ सिर्फ पेंडेंट से वह अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं।

इस नंबर पर ट्रेंड में है उर्फी का शो

इस तस्वीर के साथ प्राइम वीडियो पर टॉप 10 टीवी शोज की झलक दिखाई दे रही है जिसमें ‘फॉलो कर लो यार’ नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। यह वाकई बहुत बड़ी बात है। उर्फी जावेद की सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ भारत में पहले नंबर पर ट्रेंड में है और यह एक्ट्रेस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और निश्चित तौर पर यह उनके हेटर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है। वहीं फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

खास है फैंस के लिए सीरीज

23 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद से यह शो लगातार चर्चा में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। उर्फी इस वेब सीरीज में अपनी जिंदगी की अनसुनी कहानियां और पहलुओं से फैंस को रूबरू करवा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version