जब इवेंट में Urfi Javed से टकराई Rakhi Sawant तो हुआ हंगामा, खास बॉन्डिंग और ड्रेसिंग सेंस पर अटकी नजरें

Urfi Javed Rakhi Sawant: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उर्फी जावेद और राखी सावंत साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों कैमरे पर जमकर पोज देती हुई दिखाई दी और लोगों की नजरें दोनों की ड्रेस और बॉन्डिंग पर अटक गयी।

Urfi Javed Rakhi Sawant: अगर सोशल मीडिया सेंसेशन की बात करें तो राखी सावंत और उर्फी जावेद का नाम शामिल है। दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रोल भी होती हैं लेकिन यह बात भी सच है कि लोग उन्हें इग्नोर नहीं कर पाते हैं। खास बात यह है कि राखी और उर्फी एक दूसरे की तारीफ करती हुई नजर आती हैं। ऐसे में जब दोनों मिलेंगे तो हंगामा होना लाजमी है और ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक इवेंट के दौरान राखी सावंत और उर्फी जावेद साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान फैंस की नजरें दोनों की बॉन्डिंग और ड्रेस पर अटक गयी है।

Exit mobile version