Urfi Javed ने कैमरे पर टॉप को इस तरह किया स्टाइल, हैरान यूजर्स बोले- ‘आज आप नॉर्मल कैसे’

urfi javed

Urfi Javed: यह बात सच है कि उर्फी जावेद को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह जब भी नजर आती हैं सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती है। अतरंगी ड्रेस हो या फिर बेबाकी लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। इस बीच एक बार फिर उर्फी अपने अजीबो-गरीब फैशन से लोगों को इंप्रेस करने के लिए आ गई है। जी हां, हर बार से अलग उर्फी जावेद इस बार कुछ ऐसा कर बैठी जो चर्चा में है। एक्ट्रेस इस दौरान अपने उस अंदाज से फैंस को रूबरू करवाई जिसे देख लोग दंग रह गए हैं और कुछ ऐसा कहने लगे जो शायद उर्फी ने भी नहीं सोचा होगा।

हर बार की तरह चर्चा में आई उर्फी

कभी तार की ड्रेस तो कभी रस्सी की ड्रेस पहनकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती है लेकिन लेटेस्ट फोटो को देख लग रहा है कि वह अपनी बहन के साथ घूमने निकली है। इस दौरान उर्फी ने झलकियां भी दिखाई है। एक फोटो में आप देख सकते हैं कि वह अपने चेहरे को दिखा रही है और ऐसा लग रहा है जैसे वह वीडियो कॉल पर है दूसरी तस्वीर में अपने क्रॉप टीशर्ट को फोल्ड कर फ्लॉन्ट कर रही है। वह अपनी टीशर्ट के साथ खेलती हुई नजर आई। एक और तस्वीर में उर्फी की पेट कैट नजर आ रही है तो एक फोटो में उनकी बहन।

फोटोज को देख हैरान फैंस ने किया सवाल

इन फोटोज को देख फैंस तरह-तरह के कमेंट करते हैं और उर्फी जावेद से पूछ रहे हैं कि “इस बार वह नॉर्मल कैसे।” एक और यूजर ने कहा, “क्या हुआ सारे डिजाइंस खत्म हो गए क्या।” एक और यूजर ने कहा, “एक्सपेरिमेंट करने के लिए कुछ बचा नहीं है तो मेरे से पूछ लेती।” एक और यूजर का कहना है कि “यह आज सोकर उठी है इसलिए इसके दिमाग में कुछ नहीं आया। वैसे उर्फी को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या कर रहे हैं वह हर बार चर्चा में आना जानती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version