Urfi Javed Video: ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आने के बाद से उर्फी जावेद हर दिन लाइमलाइट में है। इस बीच उर्फी जावेद स्पॉट हुईं और उनका लुक एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल उर्फी महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की हेड रूपाली चाकणकर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उर्फी व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और ब्लैक जींस में नजर आईं। वहीं इस व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप पर स्लोगन था “नॉट आ नेपो बेबी”। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “अब ये करण जौहर से पंगा लेने चली।”
क्रॉप टॉप और जींस में नजर आईं Urfi Javed तो यूजर्स बोले- ‘अब ये करण जौहर से पंगा लेने चली’
