Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की टॉप मोस्ट डिमांडेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस हर बार फैशन गोल देती नजर आती हैं और उनका कातिल अंदाज लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह एक बार फिर साबित कर गयी कि फैशन में उनका कोई जवाब नहीं है। वीडियो में वह मैरून कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसे उन्होंने शर्ट को बांधकर स्टाइल किया है। उन्होंने इस लुक को ग्लॉसी मेकअप और मैचिंग बैग से कम्पलीट किया है। वीडियो में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Urvashi Rautela ने शॉर्ट ड्रेस पहन दिए कातिल पोज, Video ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान
