Varanasi Film: 52 साल की उम्र में इतना बड़ा रिस्क क्यों ले रहे S.S. Rajamouli ? प्रियंका चोपड़ा -महेश बाबू की फिल्म के लिए दांव पर लगाई बड़ी चीज!

Varanasi Film: प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए 52 साल के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने बड़ा रिस्क लिया है।'वाराणसी' में 1400 करोड़ का बजट लगाकर अपने करियर का सबसे बड़ा जोखिम ले रहे हैं। इसके साथ ही अपनी हेल्थ को भी रिस्क में डाले हुए हैं।

Varanasi Film

Picture Credit: Google

Varanasi Film:  भारतीय सिनेमा को ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी दो सुपर हिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर एसएस राजामौली बहुत जल्द वाराणसी फिल्म ला रहे हैं। ये 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। इस मूवी में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन, प्रकाश राज और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सुपरस्टार हैं। हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। वाराणसी एक साउथ मूवी है। जिसका बजट ही 1400 करोड़ के आस-पास है। इस महाबजट वाली फिल्म के लिए एसएस. राजामौली ने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है। 52 की उम्र में वो अपनी हेल्थ के साथ सबसे बड़ा रिस्क ले रहे हैं।

Varanasi Film के लिए डायरेक्टर एस.एस राजामौली ने लिया सबसे  बड़ा रिस्क

एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि, वाराणसी फिल्म के लिए डायरेक्टर एस.एस राजामौली ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। वो सेट पर सबसे पहले आते हैं और सबसे बाद में जाते हैं। यहां तक कि, वो 20 मिनट की लंच ब्रेक लेते हैं। 52 साल की उम्र में बिना रुके काम करना डायरेक्टर की हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है। फिल्म बिग बजट होने के कारण दो हिस्सों में बनाई जा रही है। इसके दो पार्ट रिलीज होंगे। इस फिल्म का कहानी  बाहुबली से भी बड़ी बताई जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ में क्या होगा सबसे यूनिक?

यह  वाराणसी फिल्म टाइम ट्रैवल और भारतीय पौराणिक कथाओं के ईर्द-गिर्द घूमती फिल्म है। खबरों की मानें तो फिल्म में रामायण काल के राम और कुंभकर्ण के बीच का भयंकर युद्ध भी दिखाया गया है। ये अंटार्कटिका के बर्फ में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म भी बताई जा रही है। फिल्म को रियल दिखाने के लिए इसमें IMAX 1.43:1 फॉर्मेट का यूज हुआ है। फिल्म में रियल बनारस दिखाने के लिए हैदराबाद में एक बड़ा वाराणसी और यहां के मंदिरों का सेटअप तैयार किया गया है। एस.एस. राजामौली ने इस फिल्म के लिए बड़ा रिस्ल ले लिया है।

Exit mobile version