Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की कॉमेडी का एक हफ्ते में निकला दम, जानें कलेक्शन में भयंकर गिरावट के कारण

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की कॉमेडी की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन काफी गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है।

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 6

Picture Credit: Google

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 6:  अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक हफ्ते में ही औंधे मुंह गिर गया है। बुधवार को फिल्म की कमाई में 29% की गिरावट देखी गई । फिल्म भले ही 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हो लेकिन कमाई गिरने से बजट निकालना मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती सााबित हो सकता है।

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 6 दिनों में टोटल वर्ल्डवाइड कमाई 129 करोड़ से अधिक की कर ली है। लेकिन बुधवार को इसका कलेक्शन गिर गया। इस फिल्म ने बीते दिन 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 9851 शोज से हुआ है। भारत में अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म का टोटल कलेक्शन 104.42 करोड़ रुपए है। वहीं, वेलकम टू द जंगल का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 129.37 करोड़ रुपए हो चुका है। ओवरसीज में मूवी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ये अभी तक विदेशों 24.95 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इस फिल्म का बजट 300 से 350 करोड़  है। जिसके कारण इसे निकालने में फिल्म को ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ के कलेक्शन के गिरने के कारण

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के कलेक्शन गिरने के कई कारण बताए जा रहे हैं।  कुछ लोगों का कहना है कि, मूवी में अच्छी स्टोरी नहीं है। जिसके कारण ये बिना सिर पैर की लग रही है। इसके साथ ही कुछ लोग भार-भरकम स्टारकास्ट को भी इसका जिम्मेदार मान रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ को भी इसका जिम्मदार मान रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग ‘अल्फा’ का इंतजार कर रहे हैं। जिसके कारण वो फिल्म देखने से बच रहे हैं। बजट ज्यादा होने के कारण मूवी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है।

 

 

 

Exit mobile version