Samay Raina की किस बात से शक्तिमान को लगी मिर्च? मुकेश खन्ना के अपशब्दों से हिला इंटरनेट

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना और शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना के बीच विवाद शुरु हो गया है। इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। शक्तिमान ने समय रैना को काफी भला बुरा कहा है।

Samay Raina

Picture Credit: Google

Samay Raina : अपनी डार्क कॉमेडी से सोशल मीडिया हिलाने वाले समय रैना का शो विवादित और अश्लील कंटेन्ट के कारण हालहि में बैन हुआ था। इंडियाज़ गॉट लेटेंट के बंद होने के बाद शो के सभी वीडियो यूट्यूब से हटा दिए गए थे। करीब एक साल बाद दोबारा से समय रैना नया स्टैंड-अप  Still Alive शो लेकर आए हैं। स्टील एलाइव के पहले ही एपिसोड में उन्होंने उन तमाम विरोधियों को धो डाला जिसने भी उनके शो को भला बुरा किया था। यही कारण है कि, ये यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। India’s Got Latent से जुड़े विवादों को लेकर समय रैना ने शक्तिमान शो से फेमस हुए मुकेश खन्ना पर भी टिप्पणी है। जिसके बाद एक्टर मुकेश खन्ना का बयान सामने आया है।  उन्होंने कॉमेडियन के लिए अपशब्द कहे हैं।

Samay Raina ने शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना के क्यों लिए मजे?

दरअसल ये सारा विवाद तब शुरु  हुआ जब 2025 में इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो के विवाद पर  मुकेश खन्ना ने कहा था कि, अगर वो असली शक्तिमान होते, तो ऐसे लोगों को अंतरिक्ष  में फेंक देते।  अब कॉमेडियन ने स्टील एलाइव  शो के जरिए मुकेश खन्ना पर निशाना साधते हुए कहा है कि, ‘मुकेश खन्ना बच्चों पर कंटेंट के असर को लेकर चिंतित थे, लेकिन जब शक्तिमान टीवी पर आता था, तब कई बच्चे उन्हें कॉपी करने के चक्कर में छतों से कूदकर घायल हुए थे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “आपने बच्चे मारे हैं, आप किस आधार पर नैतिकता की बात  कर रहे हैं? ‘

समय रैना के बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार

इसी के जवाब में मुकेश खन्ना ने लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए समय रैना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो। फिर टेढ़ी की टेढ़ी !! समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो। सीधा करो।

देखें पोस्ट

वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ।पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा।मारा। फिर आ गया बेशर्मों की तरह। और मार खाने। अब एक ही चीज़ बाक़ी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहाँ बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है !!!’ मुकेश खन्ना के इस पोस्ट को देख कुछ लोग उन्हीं को ही ट्रोल करने लगे हैं।

 

 

Exit mobile version