Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। इसके सीन को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। रामलीला महासंघ की तरफ से मेकर्स को चेतावनी तक दी गई है। इसके साथ ही एक ऐसी मांग कर दी है। जिसके कारण मेकर्स के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। रामायण का बजट 4000 हजार करोड़ का बताया जा रहा है। इसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन रामलीला महासंघ ने ऐसी मांग कर दी है। जिसके कारण अब ये कंट्रोवर्सी में फंसती दिख रही है।
Ranbir Kapoor की फिल्म को लेकर क्यों शुरु हुआ विवाद?
श्री रामलीला महासंघ ने मेकर्स से मांग की है कि, मूवी के वर्ल्ड वाइड रिलीज से पहले उन्हें दिखाएं। वो इसकी प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग की है। उनका कहना है कि, प्रभास की आदिपुरुष की तरह इस फिल्म में भी कुछ विवादित चीज ना हो। रामलीला महासंघ के प्रेस नोट के अनुसार, ‘महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने ‘रामायणम्’ के फिल्ममेकर्स को एक औपचारिक पत्र लिखकर मांग की है कि इस दिवाली पर भारत और विदेशों में फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग की जाए। इसे देखते हुए, संगठन ने एक स्पेशल प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रिलीज से पहले किसी भी संभावित आपत्तिजनक सीन्स या डायलॉग की पहचान कर उन्हें हटाया जा सके।’
‘रामायण’ फिल्म क्यों है खास?
रामायण दो हिस्सों में रिलीज की होगी। इसमें भगवान राम का रोल रणबीर कपूर कर रहे हैं। एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता का रोल कर रही है। इसके साथ ही यश का किरदार रावण का है। सनी देओल हनुमान जी के रोल में हैं। इसके साथ ही रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं। इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर तैयार किया गया है।
