The Traitors 2 शो का सबसे बड़ा मास्टमाइंड कौन हो सकता है साबित? जानें 21 कंटेस्टेंट में किस पर टिकी नजर?

The Traitors 2 : करण जौहर के माइंड-गेम रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के शुरु होने में बहुत ही कम समय बचा है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि, कौन इसका सबसे पावरफुल कंटेस्टेंट रहने वाला है।

The Traitors 2

Picture Credit: Google

The Traitors 2 : करन जौहर का मोस्ट अवेटेड शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ बहुत जल्द 13 अगस्त 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो में 21 तेज तर्रार दिमाग के 21 सेलिब्रेटिज लिए गए हैं। क्योंकि ये पूरा शो धोखे और तेज दिमाग के ईर्द-गिर्द घूमेगा। इसीलिए इसको लेकर काफी सारी चर्चाएं हैं।  ऐसे में फैंस जानना टाहते  हैं कि, चालाकी और फेकनेस से भरे इस शो में सबसे तेज दिमाग का कौन रहने वाला है?   अगर आपके अंदर भी ये सवाल उठ रहे हैं तो हम इनका संभावित जवाब तर्कों के साथ देने की कोशिश करेंगे।

The Traitors 2  के सबसे मजबूत कंटेंस्टेंट्स कौन से हैं?

करण जौहर के माइंड-गेम रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में वैसे तो सभी 21 कंटेस्टेंट तेज दिमाग वाले ही हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग सबसे पावरफुल और मजबूत कंटेस्टेंट्स के रूप में मुनव्वर फारूकी और श्वेता तिवारी को देख रहे हैं।  यह शो पूरी तरह से दिमाग, रणनीति और चालाकी का खेल है, इसलिए फैंस और क्रिटिक्स उन चेहरों को सबसे शक्तिशाली मान रहे हैं जिन्हें कैप्टिव रियलिटी शोज का पहले से ही जीतने का शानदार अनुभव है।  स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी की बात करें तो वह पहले ही ‘लॉक अप सीजन 1’ और ‘बिग बॉस 17’ जैसे बड़े रियलिटी शोज जीत चुके हैं। मुनव्वर शांत स्वभाव और तेज दिमाग के हैं। उनका यही अंदाज सबसे चालाक और अलग बनाता है। यही वजह है कि, वो शो के सबसे मजबूत दिमाग वाले कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही श्वेता तिवारी भी शो की मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। बॉलीवुड और टीवी में काम करने वाली श्वेता तिवारी ‘बिग बॉस 4’ की विनर रह चुकी है। उनकी छवि तेज कंटेस्टेंट के तौर पर देखी जा रही है। इसके साथ ही अभिषेक मल्हान उर्फ ‘फुकरा इंसान’ को भी शो का मजबूत कंटेस्टेंट बताया जा रहा हैं। वो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के फर्स्ट रनर-अप रह चुके हैं।

करण जौहर के माइंड-गेम रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में कौन-कौन आ रहा?

इस बार ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ रिएलिटी शो में  मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवार, क्रिस्टल डिसूजा, दलिय ताहिल, साहिल सलाथिया, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, अंश चोपड़ा, प्रिंश , इक्का, रणबीर ब्रार, शालिनी पासी, पारुल गुलाटी, रीदा थराना , सौदस मौफकीर, शहनील गिल, हरमन सिंघा, तान्या पुरी और करन सिंह मैजिक जैसे बड़े सेलिब्रेटीज शो में दिखेंगे।

Exit mobile version