Bhojpuri Bawaal: इन दिनों भोजपुरी सितारों की रियल लाइफ दिखाता ‘भोजपुरी बवाल’ रिएलिटी शो काफी चर्चा में बना हुआ है। ये बिना स्क्रिप्ट का अनफ़िल्टर्ड शो है। जिसमें एक्टर और सिंगर पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ , आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और बिहार नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े तेज प्रताप यादव हैं। इसमें इन सभी की रियल लाइफ को दिखाया जा रहा है। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी में किन संघर्षों का सामना कर रहे हैं, इसके बार में जानने का मौका मिल रहा है।यह शो 2 अगस्त 2026 को शुरू हुआ है। यह टीवी और ओटीटी पर रोजाना आने वाला शो है। इसका नया प्रोमो आया है। जिसमें पवन सिंह अपनी पहली मृतक बीवी नीलम सिंह को याद करके रो पड़े हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, फैंस उनका विरोध कर रहे हैं।
Bhojpuri Bawaal में बीवी को याद करके रो पड़े Pawan Singh
‘भोजपुरी बवाव’ के नए प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली बीवी नीलम सिंह को याद करते हुए रो रहे हैं। वो रोते हुए कह रहे हैं कि, “वह मेरे जीवन में एक देवी और लक्ष्मी के समान थीं, जिन्हें मैंने खो दिया”। उन्हें खोने के बाद मेरी दुनिया उजड़ गई थी।
देखें वीडियो
वीडियो में वो बता रहे हैं कि, कैसे एक दिन अचानक से वो घर पहुंचते हैं और उनकी बीवी सुसाइड की हुई दिखती है। पत्नी की मौत पर एक्टर फूट-फूटकर रो रहा है। लेकिन प्रोमो देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि, पवन सिंह ने जिंदा रहते हुए तो कभी पत्नी को प्यार दिया नहीं और अब याद कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि, पवन सिंह जिंदा लोगों का अपमान और मरने वालों का सम्मान करते हैं। पावर स्टार के आंसूओं को वे झूठा बचा रहे हैं। इस शो को JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर रोजाना रात 9:00 बजे मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं, यह शो Colors TV टीवी चैनल पर रोजाना रात 10:30 बजे आता है।
भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह की पर्सनल लाइफ
आपको बता दें, पवन सिंह ने नीलम सिंह के साथ 1 दिसंबर 2014 को शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ ही हफ्तों में उन्होंने सुसाइड कर लिया। नीलम की मौत 8 मार्च 2015 को मुंबई के अंधेरी स्थि फ्लैट में हुई थी। नीलम ने फांसी लगाई थी। उनकी मौत की वजह अकेलापन और मानसिक तनाव बताया गया था। इसके बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की, लेकिन अब दोनों तलाक ले रहे हैं। वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी पवन सिंह के रिश्ते थे।