Nawazuddin Siddiqui ने इस फिल्म के लिए क्यों नहीं ली फीस? कहानी दिल को छू लेगी

Nawazuddin Siddiqui:नवाजुज्जीन सिद्दीकी की फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' रिलीज हो गई है। इसका बजट 1.5 करोड़ रुपए है। खासबात ये है कि, एक्टर ने इसके लिए एक भी रुपया नहीं लिया है। ये 100 थिएटर में रिलीज हुई है।

Nawazuddin Siddiqui

Picture Credit: Google

Nawazuddin Siddiqui : बॉलीवुड के इतिहास में एक्टिंग के किंग नवाजुज्जीन सिद्दीकी पहली बार कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ। 8 मई को उनकी बेहद कम बजट की फिल्म “मैं एक्टर नहीं हूं” रिलीज हो गई है। ये देश के 100 थिएटर में लग रही है। लगभग 1.5 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म के लिए नवाज ने कोई भी फीस नहीं ली है। ये एक बेहद भावुक और सीख देने वाली मूवी है। इसीलिए इस फिल्म में सहयोग देने वाले लोगों ने फीस से ज्यादा अपनी एक्टिंग और कलाकारी को जगह दी है। यही कारण है कि, आदित्य कृपलानी के निर्देशन में बनी इस मूवी की बिना प्रमोशन और हैवी बजट खर्च किए चर्चा हो रही है। हर कोई “मैं एक्टर नहीं हूं” फिल्म के बारे में जानना चाहता है।

Nawazuddin Siddiqui  की ‘मैं एक्टर नहीं हूं’  फिल्म क्यों है खास?

‘मैं एक्टर नहीं हूं’ की सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि, नवाजुद्दीस सिद्दीकी ने इसके लिए एक रुपए भी नहीं लिया है। फिल्म की फीस ना लेने का कारण जब एक्टर से पूछा गया तो उन्होंन कहा, ‘एक कलाकार के तौर पर अच्छी और छोटी फिल्मों को बढ़ावा देना उनकी जिम्मेदारी है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Aditya Kripalani

इस फिल्म का बजट केवल 1.5 करोड़ रुपये है, और अगर वे अपनी सामान्य फीस लेते तो ऐसी फिल्म बन पाना मुमकिन नहीं होता।’इससे पहले नवाज ने मंटो फिल्म के लिए भी कोई फीस नहीं ली थी। उनका मानना है कि, जब फिल्म की कहानी अच्छी हो तो उसे बिना किसी दबाव के दुनिया के सामने लाना चाहिए। जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही ती तो वो बिना मैनेजर और गाड़ी के थे। वो इसके बजट को नहीं बढ़ाना चाहते थे। खबरों की मानें तो इस दौरान एक्टर ने किसी भी लग्जरी गाड़ी को चुनने की जगह साइकिल को चुना। यहां तक की जर्मनी में शूटिंग के दौरान एक्टर ने खुद ही हवाई से लेकर होटल तक का खर्चा उठाया है।

‘मैं एक्टर नहीं हूं’ की कहानी और स्टारकास्ट

‘मैं एक्टर नहीं हूं’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है। जिसमें जर्मनी के रिटायर्ड बैंकर की मुलाकात  एक लड़की से ऑन लाइन एक्टिंग के दौरान होती है। इसके बाद दोनों अपने संघर्षों और अकेलेपन के साथ आगे बढ़ते हैं। ये फिल्म अकेलेपन और इससे जूझते लोगों की कहानी को दिखाती है। फिल्म के निर्देशक आदित्य कृपलानी हैं। मूवी में लीड रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चित्रांगदा सतरूपा और नवीन कस्तूरिया हैं। लगभग 1.5 करोड़ से बनी इस फिल्म ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है।

Exit mobile version