Yami Gautam: ‘सस्ती PR टैक्टिक्स का सहारा…’ क्या गलती से कृति सेनन की बेइज्जती कर गई हक एक्ट्रेस, जानें क्यों हुई आगबबूला

Yami Gautam: कृति सेनन की क्या यामी गौतम ने वाकई बेज्जती कर दी। आइए जानते हैं आखिर क्यों सोशल मीडिया के जरिए आग बबूला हुई एक्ट्रेस ने अपनी बात रखी है और यह चर्चा में है।

Yami Gautam

Photo Credit- Google Yami Gautam

Yami Gautam: धुरंधर 2 में यामी गौतम की कैमियो की खबर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ फिलहाल वह अपनी फिल्म हक को लेकर चर्चा में बनी हुई है। उनके बेबाक एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया है। हालांकि इस सबके बीच कृति सेनन के एक वीडियो पर लाइक करना यामी गौतम के लिए भारी पड़ गया जिसमें हेटर्स ने तेरे इश्क में एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया था। इस पर लाइक करने के बाद हक एक्ट्रेस को सफाई देनी पड़ी और वह पीआर स्टंट को लेकर बात करते हुए गुस्से में नजर आई। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

क्यों कृति सेनन को लेकर यामी गौतम ने दी सफाई

यामी गौतम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुझे पता चला है कि मैंने एक रील को ‘लाइक’ किया है जो दूसरे एक्टर को नीचा दिखाने वाली है। हमें हर दिन कई चीज़ों में टैग किया जाता है, और यह किसी भी दूसरे टैग की तरह एक अवॉर्ड-फंक्शन के दौरान दिखा। यह सच नहीं है और निश्चित रूप से जानबूझकर नहीं किया गया था, अगर कुछ हुआ भी, तो यह गलती से क्लिक हो गया होगा। मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी भी सस्ती PR टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया। मैंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया है और आगे बढ़ा हूं।”

Yami Gautam हुई हेटर्स को लेकर मुखर

यामी गौतम ने आगे कहा कि “क्लिकबेट की दुनिया में, जाने-माने सोशल मीडिया पोर्टल्स के लिए भी इस पर ज़ोर देना और इसे कॉफ़ी-टेबल गॉसिप में बदलना लुभावना होता है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे इस बात पर विचार करेंगे कि मैंने इससे बेहतर नाम कमाया है। मेरी कोई PR टीम नहीं है, मैंने एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शो पर बहुत पहले ही इज्ज़त से अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है, और मैं अपने काम पर फोकस करता हूं।”

क्या है कृति सेनन और यामी गौतम का विवाद

दरअसल इस सब की शुरुआत तब हुई जब कृति सेनन ने तेरे इश्क में परफॉर्मेंस के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। ऐसे में कुछ फैंस ने कहा कि यामी गौतम को हक के लिए अवॉर्ड मिलना चाहिए था। रील में कृति सेनन अपनी जीत का जश्न मना रही है लेकिन इसके साथ यामी गौतम का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप भी चर्चा में है जहां वह कहती हैं , “आप सब कुछ ट्राई करते हैं, और फिर भी यह काम नहीं करता। इसलिए, मैंने किसी भी तरह की वैलिडेशन मांगना बंद कर दिया है। अगर मुझे वह अवॉर्ड मिलता है, तो मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं, और नहीं तो, मैं नहीं। ऐसा कुछ नहीं है।” वीडियो इस सवाल के साथ खत्म होता है, “क्या यह सही है?” वही कृति के इस वीडियो को यामी लाइक कर फंस जाती हैं और ऐसे में हक एक्ट्रेस को इस पर सफाई देनी पड़ी है।

 

 

 

 

Exit mobile version