Akriti Murder Case: शादी के 2 महीने बाद ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक और बेल्ट से पिटाई! क्या स्कूल की दोस्त ननद ही बनी कातिल, मां का बड़ा खुलासा

Akriti Murder Case: दिल्ली की 28 साल की लड़की जिसने सिर्फ 2 महीने पहले शादी की थी लेकिन उसकी संदिग्ध मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। इस सब के बीच आखिर मां ने क्या बड़ा खुलासा किया है आइए जानते हैं।

Akriti Murder Case

Photo Credit- Google Akriti Murder Case

Akriti Murder Case: शादी को मुश्किल से 3 महीने भी नहीं हुए थे! अभी तो मांग के सिंदूर भी ठीक से सुख पाए थे और 28 साल की आकृति सुतार की मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। दिल्ली की इस घटना को जानने के बाद शायद आप हिल जाए जहां स्कूल की दोस्त पर भरोसा करके उसी के भाई के साथ शादी की लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका अंजाम कुछ ऐसा होने वाला है। दिल्ली की लोधी कॉलोनी से सामने आई इस खौफनाक दास्तान में अब आकृति की मां ने ऐसे सनसनीखेज खुलासे किए हैं। दरअसल मां का कहना है कि उनकी बेटी ने उन्हें पहले ही बताया था कि उसे डर है कि उसका पति उसे मार देगा। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Akriti Murder Case में क्या है सस्पेंस

अरस्तु सिक्का के साथ आकृति की शादी को लगभग 72 दिन हुई थी। जहां आखिरी बार वह छतरपुर से साकेत के लिए निकली लेकिन लोधी कॉलोनी में पालिका कुंज अपार्टमेंट परिसर में अकेले गई। हालांकि वह बाहर नहीं निकली। छत पर उसका बैग, चप्पल और दुपट्टा मिला अब ऐसे में साकेत जाने की बजाय क्यों वह लोधी कॉलोनी गई और उसे अकेले क्यों आना पड़ा। इस सब सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है। वहीं आकृति की मां का कहना है कि उसकी ननद और पति ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी लापता है।

बेटी ने मां के सामने खोला था पति का राज

आकृति मर्डर केस को लेकर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के नियमों के तहत दहेज हत्या, पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता और कॉमन इंटेंशन के तहत FIR दर्ज की। एक मां होने के नाते अपनी बेटी के साथ बातचीत के लेकर खुलासा करते हुए बताया कि 17 जून को आकृति के पति ने सिर्फ फोन साइलेंट होने की वजह से बेल्ट से पीटा था क्योंकि उसे शक है कि उसकी पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। ऐसे में वह इतना डर गई थी कि उसने फोन कर कहा था कि उसे लगता है कि उसका पति उसे मार सकता है।

क्यों दहेज को लेकर आकृति मर्डर केस में आया ट्विस्ट

इतना ही नहीं इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब आकृति के परिवार की तरफ से यह आरोप लगाया गया है कि अरस्तु की तरफ से 20 लख रुपए कैश और एक कार की मांग को लेकर उसे अक्सर परेशान किया जाता था। इतना ही नहीं उसका पति अक्सर उस पर दबाब डालता था कि वह अपना मायके का घर बेच दे और इसके बदले वह एक फ्लैट लें। यह भी कहा जाना है कि अरस्तु को इस चीज से भी दिक्कत है कि आकृति जॉब कर रही है जबकि वह खुद बेरोजगार था।

पुलिस इन सब चीजों की जांच पड़ताल के साथ आगे बढ़ रही है और आकृति मर्डर केस में आखिर क्या खुलासा होता है इसका इंतजार रहने वाला है।

 

 

 

Exit mobile version