Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी का ASI सर्वे शुरू, मस्जिद परिसर में दाखिल हुई टीम, कई सैंपल लिए, SC पहुंचा मुस्लिम पक्ष

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में ASI का सर्वे शुरू हो चुका है। ASI टीम ने आज मस्जिद परिसर से कई सैंपल भरे।

Gyanvapi Masjid Survey

Gyanvapi Masjid Survey

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में ASI (Archeological Survey of India) सर्वे अब शुरू हो चुका है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम आज (24 जुलाई) सुबह मस्जिद परिसर में दाखिल हुई और सर्वे की प्रक्रिया शुरू की।

रिकॉर्ड की गई पूरी प्रक्रिया

टीम ने सबसे पहले फीते के जरिए पूरे परिसर को मापा, इसके बाद नींव के पास मिट्टी निकाली और पत्थरों के सैंपल लिए। इसके अलावा टीम ने मस्जिद परिसर में फोटोग्राफी भी की। टीम ने मस्जिद की दीवारों सहित कई अन्य स्थानों की तस्वीरें खींची। ये पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड भी की गई। जिसके लिए परिसर के चारों कोनों पर 4 स्टैंड कैमरा लगाए गए, जिसमें पल-पल की एक्टिविटी रिकॉर्ड की गई है।

हाईअलर्ट पर वाराणसी

टीम ने मस्जिद परिसर को चार हिस्सों में बांटा है, जहां चार अगल-अगल टीमें लगाई गई हैं। टीम हर जगह से सैंपल इकट्ठे कर रही है, ताकि इनकी जांच की जा सके। वहीं, मस्जिद में बने तहखाने की भी जांच की जा रही है। क्योंकि आज सावन का सोमवार है, ऐसे में वाराणसी को हाईअलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिद परिसर के आसपास 2 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

हाई कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष

उधर मुस्लिम पक्ष ने ASI की प्रक्रिया का विरोध किया है। इस प्रक्रिया के खिलाफ मुस्लिम पक्ष हाई कोर्ट पहुंच गया है और इस पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, हिंदु पक्ष ने भी मामले को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी है।

ये कैविएट हिंदु पक्ष के विकील सौरभ तिवारी की ओर से फाइल की गई है। बताया जा रहा है कि ये कैविएट इसलिए दाखिल की गई है की अगर मुस्लिम पक्ष इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाता है तो कोर्ट बीना सुने कोई फैसला न सुना दे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version