CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी अब सीएम भगवंत मान ने अपने कंधे ले ली है और ऐसे में राज्य की माता और बहनों को 1 जुलाई से सम्मान राशि भेजा जाएगा। पहले ही इसे लेकर मान सरकार की तरफ से लोगों को जानकारी दी गई थी तो वहीं अब आप पंजाब में फिर इसे लेकर महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आखिर क्या है सम्मान राशि का सही मतलब और यह कैसे उनके लिए मददगार है। सीएम भगवंत मान की आखिर इस सम्मान राशि के पीछे की मकसद क्या है आइए जानते हैं डीटेल्स।
किस तरह सरकार महिलाओं के लिए कर रही काम
ਕੱਲ੍ਹ 1 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਮਾਵਾਂ-ਭੈਣਾਂ ਦੇ ਫ਼ੋਨਾਂ ‘ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਟੂੰ…ਟੂੰ… ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣੀ ਸਤਿਕਾਰ ਰਾਸ਼ੀ ਦਾ ਮੈਸੇਜ ਆਉਣ ਨੂੰ ਬੱਸ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਬਾਕੀ।
ਸਤਿਕਾਰ ਰਾਸ਼ੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅਮੀਰ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਬਣਾ ਸਕਦੀ, ਪਰ ਆਤਮ-ਨਿਰਭਰ ਬਣਨ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਮਦਦ ਕਰੇਗੀ। pic.twitter.com/YwlC4ysl5e— AAP Punjab (@AAPPunjab) June 30, 2026
आप पंजाब ने एक पोस्ट के साथ कैप्शन में कहा, “कल, 1 जुलाई को माताओं-बहनों के फ़ोन बजेंगे… टू…टू… बस कुछ ही मिनट बचे हैं सरकार की तरफ़ से दी जाने वाली सम्मान राशि का मैसेज आने में। सम्मान राशि से वे अमीर तो नहीं बन जाएंगी, लेकिन आत्मनिर्भर बनने में उन्हें बहुत मदद मिलेगी।” इसके साथ ही यह बता दिया कि सीएम भगवंत मन की तरफ से जो भी राशि महिलाओं को प्रदान की जा रही है यह उन्हें अमीर बनाने के लिए नहीं है बल्कि उनकी ज़रूरतें पूरा करने के लिए है उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सकता है।
CM Bhagwant Mann क्यों दे रहे महिलाओं को सम्मान राशि
महिला सम्मान योजना के तहत हर महिलाओं को सीधे बैंक अकाउंट में उनकी राशि प्रदान की जाएगी और इसके लिए सीएम भगवंत मान ने पूरी तैयारी कर ली है। इस सम्मान की राशि से कोई अमीर या गरीब नहीं बन सकता है लेकिन मान सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह आपको आत्मनिर्भर बना सकते हैं। निश्चित तौर पर यह राशि अगर आपके पास होता है तो आपको किसी से भी पैसे मांगने की जरूरत नहीं है और आप अपने हिसाब से खर्च कर सकते हैं।
सीएम भगवंत मान की तरफ से इस पोस्ट के जरिए महिलाओं को जागरूक करने का भी काम किया गया।
