Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में तबाही मचा चुका ‘मुरासु’ तूफान दिल्ली से लेकर बिहार तक डालेगा असर, जानें ताजा अपडेट

Cyclone Murasu:चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने मंगलवारआंध्र प्रदेश के ओंगोल में भारी तबाही मचाई है. तूफान कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके असर से उत्तर और मध्य भारत का मौसम पूरी तरह बदल गया है। तूफान के कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही भारी नमी की वजह से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत देश के 19 राज्यों में बुधवार को देखने को मिलेगा.

Cyclone Murasu

Picture Credit: Google

Cyclone Murasu: अर्नब चक्रवात के बाद मुरासु तूफान तबाही मचा रहा है. 3 नवंबर  को आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा  असर देखने को मिला है. इस चक्रवात ने सबसे ज्यादा नुकसान नेल्लोर और नरसापुर के बीच स्थित ओंगोल  को पहुंचाया है. तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने लोगों को काफी प्रभावित किया है. इस दौरान घर, फसले और खंभों सहित तमाम जरुरी चीजों के टूट-फूट होने की खबर है. फिलहाल मुरासु चक्रवात कमजोर पड़ गया है. जिसके कारण चेन्नई, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और तिरुपति के बीच कई ट्रेनों और उड़ानों को रद्द किया गया है.लेकिन इसका असर उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिलेगा.

Cyclone Murasu का उत्तर भारत में क्या पड़ेगा असर?

मुरासु चक्रवात को लेकर नई अपडेट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है. जिसमें बताया गया है कि, तूफान कमजोर जरुर पड़ा है. लेकिन इसका असर अगले 24 से 48 घंटों तक देश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. आईएमडी का कहना है कि, तूफान के कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही भारी नमी की वजह से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत देश के 19 राज्यों में बुधवार को देखने को मिलेगा. यहां पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

 

 

 

 

 

Exit mobile version