Mussoorie Murder Case: नवंबर 2025 में शादी और जून 2026 में नग्न अवस्था में मिली इंजीनियर बीवी की लाश, महीने बाद पति को जेल, जानें क्यों पुलिस ने कसा शिकंजा

Mussoorie Murder Case: होम स्टे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर राधा गायत्री की लाश आपत्तिजनक स्थिति में मिली थी लेकिन अब आरोपी पति को लेकर कुछ ऐसे खुलासे हुए जो चर्चा में है। दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी हुई है।

Mussoorie Murder Case

Photo Credit- Google Mussoorie Murder Case

Mussoorie Murder Case: नवंबर 2025 में गुड़गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का जॉब करने वाली लड़की ने हजारों सपने लेकर शादी रचाई लेकिन उसे नहीं पता था कि सिर्फ 7 महीने के बाद उसके साथ कुछ ऐसा होने वाला है। मसूरी मर्डर केस ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया था जहां जून 2026 में एक होम स्टे में आपत्तिजनक स्थिति में एक लड़की की लाश बरामद की गई थी। शुरुआत में इसे सिर्फ एक हादसा बताकर पति ने टालने की कोशिश की थी। अब पुलिस ने पति पर ही शिकंजा कसा है और 14 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया है। आइए जानते हैं मसूरी मर्डर केस में एक महीने के बाद क्या ट्विस्ट आया।

क्या है 7 महीने की शादी की सच्चाई

27 साल की महिला जो गुड़गांव के एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी और नवंबर 2025 में उसकी शादी सोम्याजुला श्रीचरण से हुई थी। पुणे की सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले आरोपी पति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। दरअसल 13 जून को दोनों श्रीचरण का बर्थडे मनाने उत्तराखंड घूमने के लिए गए और 14 जून की रात मसूरी धनोल्टी रोड स्थित होमस्टे में ठहरे थे। जहां 15 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में राधा गायत्री को देखा गया। वह होमस्टे के फर्श पर नग्न अवस्था में पाई गई।

पति ने बीवी की मौत को लेकर क्या सुनाई थी कहानी

जहां आरोपी पति ने यह कह कर बात को घुमाने की कोशिश की। पुलिस को बताया गया कि दोनों पार्टी करने के बाद शराब के नशे में होमस्टे में आए और सो गए। जब सुबह नींद खुली तब पत्नी जमीन पर मिली लेकिन पुलिस ने महिला के पिता द्वारा हत्या का FIR दर्ज करवाने के बाद जांच में जुट चुकी है। होमस्टेक के फर्श पर जहां आपत्तिजनक स्थिति में महिला पड़ी हुई थी तो वही बेडशीट पर खून के धब्बे नजर आए थे। आखिर पूरी सच्चाई क्या है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

पिता का Mussoorie Murder Case में बड़ा आरोप क्या

कथित तौर पर मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। उनका कहना है कि ऋषिकेश और हरिद्वार जाने की बात कही गई थी। मसूरी की कोई प्लानिंग नहीं थी। पति लगातार पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और फरार चल रहा था।

 

Exit mobile version