Parliament Monsoon Session: मणिपुर हिंसा पर आज भी हुआ हंगामा, नहीं चल पाई संसद, केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Parliament Monsoon Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज (25 जुलाई) चौथा दिन है। पहले तीन दिनो की तरह आज भी मणिपुर हिंसा पर हंगामे के आसार हैं।

Parliament monsoon session

Parliament monsoon session

Parliament Monsoon Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज (26 जुलाई, बुधवार) पांचवां दिन है। पहले चार दिनों की तरह आज भी संसद में मणिपुर हिंसा पर हंगामे के आसार हैं।

दरअसल, मॉनसून सत्र के पहले चार दिन मणिपुर में निर्वस्त्र कर लड़कियों को घुमाने और वायरल वीडियो के मामले में जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी था।

उम्मीद है की केंद्र सरकार आज इस मुद्दे पर जवाब दे सकती है। सरकार ने सर्वदलीय बैठक के दौरान भी मणिपुर हिंसा पर चर्चा की बात को स्वीकार किया था। जबकि, विपक्ष का कहना है कि PM मोदी इस मुद्दे पर संसद में जवाब दें।

Exit mobile version