Eid ul Fitr 2026: यह सच है कि इंडियन ड्रेस में किसी भी जश्न का माहौल दोगुना हो जाता है और ऐसे में ईद उल फितर पर ट्रेंडी शरारा आप स्टाइल कर सकते हैं। निश्चित तौर पर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ऐसी है जिनके पास एक जबरदस्त स्टाइल है जहां आप उनके शरारा लुक को कॉपी कर सकती हैं। ईद उल फितर 2026 के लिए आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी अगर आप ड्रेस पहनकर ट्रेंडी दिखना चाहती है। आप इन स्पेशल डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं जो आपके लुक में चार चांद लगाने वाला है।
शॉर्ट कुर्ती शरारा ट्रेंड भी Eid Ul Fitr के लिए बेस्ट
जब बात रॉयल फैशन की आती है तो करीना कपूर इसमें हमेशा ऑन टॉप रहती हैं। जहां आप उनके इस लुक को स्टाइल कर सकती हैं। शॉर्ट ए लाइन कुर्ती जिसका हाई नेक स्टाइलिश बना रहा है। इसके साथ फ्लेयर्ड शरारा इसे स्पेशल लुक देने के लिए बेस्ट है। आप अपने इस ईद लुक को कुंदन नेकलेस लॉन्ग झुमका के साथ स्टाइल कर सकते हैं।
कियारा आडवाणी का व्हाइट फैशन को करें ट्राई
ईद उल फितर 2026 पर कियारा आडवाणी की तरह व्हाइट शरारा लुक को स्टाइल कर सकती है। आप बैंड हेयर स्टाइल के साथ चोकर नेक पीस को ट्राई कर सकती हैं। आप दुपट्टे को इस तरह से खुले रखें जो इसके लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी है।
क्लासिक शरारा सूट का नहीं है जवाब
कैटरीना कैफ की तरह क्लासिक शरारा सूट को ट्राई कर सकती हैं जो वाकई काफी खूबसूरत लगने वाला है। अगर आप सिंपल के साथ-साथ खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस तरह के पोल्का डॉट शरारा को शॉर्ट कुर्ती के साथ ट्राई कर सकती हैं। सिर्फ इयररिंग्स और खुले बालों में आप सबसे खास दिखेंगी।
अनन्या पांडे की तरह ईद उल फितर 2026 पर आप स्लीवलेस करें ट्राई
शॉर्ट स्लीवलेस शरारा सूट को मांग टीका के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह से गले में दुपट्टा बंद करके आप के फैशन की हर कोई तारीफ करने वाला है। यह सच है कि आप काफी मॉडर्न नजर आने वाली है।
येलो मिरर वर्क में आलिया भट्ट की तरह दिख सकते हैं आप
ईद उल फितर पर आलिया भट्ट की तरह मिरर वर्क शरारा को अगर स्टाइल करती हैं तो उसे देखकर सब आपकी तारीफ करते हुए नजर आएंगे। यह सच है कि चोटी के साथ आप स्टाइलिश लुक में चार चांद लगा सकते हैं। कहने में कोई शक नहीं है कि आपका फैशन हर किसी के लिए इंस्पिरेशन होने वाला है।
