Holi Dish: होली पार्टी में नमक पारे से करें मेहमानों का स्वागत, जानें यहां हलवाई वाली खास रेसिपी

होली का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं इस दिन तरह तरह के पकवान खाने का भी रिवाज है। होली के दिन मेहमानों का स्वागत नमक पारे से किया जाता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको नमक पारे की रेसिपी बता रहे हैं।

Holi Dish: होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बचे हैं। कुछ दिनों बाद सभी होली के रंग में रंगने वाले हैं। वहीं होली के साथ-साथ तरह-तरह के पकवान को भी बनाया जाता है। बता दें, अभी से ही सभी महिलाएं होली के पकवान बनाने में लग गई है। वहीं होली पार्टी और मेहमानों के स्वागत के लिए कई तरह के डिश को तैयार किया जाता है। इसमें नमक पारे भी शामिल हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको नमक पारे की रेसिपी बताएंगे। जिसे आप अपने घर पर आसानी से हलवाई के स्टाइल में बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं हलवाई के स्टाइल में घर पर कैसे ट्राई करें नमक पारे।

नमक पारे बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

इस तरह से तैयार करें नमक पारे

स्टेप 1: नमक पारे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा ले लें।

स्टेप 2: अब इसमें अजवायन, नमक और तेल मिलाकर, गुनगुने पानी से मैदा को गूंथ लें।

स्टेप 3: अब करीब इस आटा को 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें।

स्टेप 4: अब आटा को पराठा इतनी मोटी बेल लें और इसे चकोर साइज की काट लें।

स्टेप 5: अब कढ़ाई में रिफाइन तेल गर्म करें और इसमें सभी नमक पारे डाल लें।

स्टेप 6: अब धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सभी नमक पारे को तल लें।

स्टेप 7: अब सुनहरा होने के बाद सभी नमक पारे को निकाल लें और उसमें ऊपर से चाट मसाला मिला लें। अब आप नमक पारे को सर्व कर सकते हैं।

स्टेप 8: अब नमक पारे को लंबे समय के लिए स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए एयर टाइट डब्बे में इसे अच्छे से बंद कर लें।

Also Read: Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

 

Exit mobile version