Anurag Dhanda: हरियाणा में खराब कानून व्यवस्था को लेकर आप नेता Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार पर तंज कसा है। आप नेता ने हालिया फायरिंग की घटनाओं पर राज्य सरकार को घेरते हुए कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है।
बता दें कि ढांडा ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए हरियाणा सरकार गंभीर सवाल खड़े किए है। आप नेता ने कहा कि हरियाणा में खुलेआम गोलीबारी और गैंगवार जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। उनका आरोप है कि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है जबकि सरकार सिर्फ दावे करने में व्यस्त है।
हरियाणा में सरेआम गोलीबारी पर Anurag Dhanda हुए आगबबूला
हरियाणा में हुए गोलीकांड पर आप नेता आप नेता Anurag Dhanda ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “हाल ही में हरियाणा की कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। हर रोज गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास राज्य के लिए समय नहीं है। हरियाणा उनके लिए सबसे कम प्राथमिकता वाला राज्य है, जिसके कारण अपराधियों को कोई डर नहीं है।
#WATCH | Rohtak, Haryana | AAP National Media Incharge Anurag Dhanda says, “The law and order situation of Haryana has deteriorated recently. There is news of shootouts every day… The CM of Haryana, Nayab Singh Saini, do not have time for the state… Haryana is the least… pic.twitter.com/iXrJjN8PUL
— ANI (@ANI) May 17, 2026
हरियाणा पुलिस अपराधियों को पकड़ने या मामलों को सुलझाने में नाकाम रहती है क्योंकि उन्हें किसी को कोई रिपोर्ट नहीं देनी पड़ती। हरियाणा की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध करता हूं कि वे हरियाणा और यहां की कानून व्यवस्था के लिए कुछ समय निकालें”।
आप नेता ने शेयर किया वीडियो
दरअसल आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हरियाणा में आज फिर खुलेआम शूटआउट का विडियो वायरल है। सीएम नायब सिंह क़ानून व्यवस्था सँभालने में पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं।
हरियाणा में आज फिर खुलेआम शूटआउट का विडियो वायरल है। सीएम नायब सिंह क़ानून व्यवस्था सँभालने में पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं।
लेकिन नेशनल मीडिया ये सब नहीं चलाएगा क्योंकि यहां बीजेपी की सरकार है। https://t.co/M013Cl8P1D pic.twitter.com/011rCybvRR
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 17, 2026
लेकिन नेशनल मीडिया ये सब नहीं चलाएगा क्योंकि यहां बीजेपी की सरकार है”। वहीं नीट को लेकर आप नेता ने कहा कि “मोदी सरकार जिस तरह से NEET परीक्षा से निपट रही है, उससे युवाओं के मन में और भी ज्यादा संदेह पैदा हो रहा है। देशभर में लाखों युवा घबरा रहे हैं।”
