Anurag Dhanda: दिल्ली में इन दिनों आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने नजर आ रही है। आप लगातार रेखा गुप्ता सरकार पर कथित कई घोटालों का आरोप लगा रही है। जिसमे साईकिल, चावल घोटाला प्रमुख तौर पर सामने आ रहा है। इसी बीच आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर जबरदस्त तंज कसा है।
आप नेता ने एक वीडियो जारी करते हुए कई गंभीर आरोप लगाया है जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से इस मामले में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Anurag Dhanda का दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप
आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “इस न्यूज़ रिपोर्ट ने दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के साइकिल ख़रीद घोटाले की एक एक परत खोल कर रख दी है।
इस न्यूज़ रिपोर्ट ने दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के साइकिल ख़रीद घोटाले की एक एक परत खोल कर रख दी है। देखिए कैसे दिल्ली को लूट रही है बीजेपी सरकार। pic.twitter.com/01b1Z2X5An
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) August 14, 2026
देखिए कैसे दिल्ली को लूट रही है बीजेपी सरकार”। बता दें कि यह मामला बीते कई दिनों से चल रहा है। आप पार्टी की तरफ से लगातार दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे है।
क्या है पूरा मामला
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “Cycle Scam Expose इन साइकिल पर बैठकर आप के विधायक साथी जाएँगे
Cycle Scam Expose
इन साइकिल पर बैठकर आप के विधायक साथी जाएँगे दिल्ली विधानसभा
हमने एक साइकिल खरीद का दाम दिया Rs 4200/-
दिल्ली सरकार ने 1,30.000 साइकिल ख़रीदी और उन्होंने एक साइकिल के लिए दाम दिया Rs 6957/- pic.twitter.com/q1fCbBTiUm
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) August 10, 2026
दिल्ली विधानसभा, हमने एक साइकिल खरीद का दाम दिया Rs 4200/- दिल्ली सरकार ने 1,30.000 साइकिल ख़रीदी और उन्होंने एक साइकिल के लिए दाम दिया Rs 6957/-“। हालांकि दिल्ली सरकार या रेखा गुप्ता की तरफ से इस मामले में प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं यह मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है।
