‘रेखा गुप्ता सरकार के 600 करोड़..’ आप नेता Anurag Dhanda ने वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ढांडा का दावा है कि सरकार से जुड़े एक मामले में करीब 600 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। जिसके कई बड़े सवाल खड़े हो रहा है। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से अधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Anurag Dhanda ने दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के 600 करोड़ के घोटाले की पूरी कहानी।

लेकिन न मुख्यमंत्री के यहां रेड हुई, न स्वास्थ्य मंत्री के यहां”?

आप नेता ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि Anurag Dhanda द्वारा जारी वीडियो में एक व्यक्ति कहता हुआ नजर आ रहा है कि “कल, 27 जून को एंटी-करप्शन ब्यूरो ने 600 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला पकड़ा। सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी दिल्ली सरकार के अस्पतालों को दवाएं और दूसरी चीज़ें सप्लाई करती है; यह एजेंसी डायरेक्टर जनरल ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज़ के तहत काम करती है।

इस कंपनी का काम अच्छी दवाएं सप्लाई करना है। यह खरीद टेंडर के ज़रिए होती है ताकि सभी कंपनियां इसमें हिस्सा ले सकें और कॉम्पिटिशन बना रहे। लेकिन उन्होंने टेंडर के लिए ऐसे नियम बनाए जिनमें सिर्फ़ उनकी पसंदीदा कंपनी ही हिस्सा ले सकती थी, और बाकी कंपनियां डिसक्वालिफ़ाई हो गईं।

FIR के मुताबिक, बेसिक ORS 500% से ज़्यादा कीमत पर खरीदा गया। यानी 5 रुपये का ORS पैकेट 25 रुपये में खरीदा गया। रेडियोलॉजिकल इक्विपमेंट 340% से ज़्यादा कीमत पर खरीदे गए। यानी 1 लाख रुपये की मशीन 3,50,000 रुपये में खरीदी गई। X-रे मशीनें भी 230% की कीमत पर खरीदी गईं”। वहीं दिल्ली सरकार की तरफ से इस मामले में प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

 

Exit mobile version