‘नेता वही जो लोगों की परेशानी…’ E20 को लेकर आप नेता Anurag Dhanda का बड़ा खुलासा, वीडियो किया शेयर, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda ने E20 पेट्रोल को लेकर वीडियो शेयर कर बड़ा बयान दिया। जानिए उन्होंने क्या कहा, E20 पर उठाए गए सवाल और पूरी जानकारी।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda इन दिनों एथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर एक वीडियो साझा करते हुए सरकार की नीति पर सवाल उठा रहे है। सोशल मीडिया प्लेॉफार्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए, उन्होंने सरकार से सवाल किए, साथ ही उन्होंने लिखा कि “नेता वही है जो लोगों की परेशानी समझे और उनके हितों की बात करे।”

इसी के साथ उन्होंने E20 ईंधन को लेकर आम वाहन मालिकों की चिंताओं को सामने रखने का दावा किया। दरअसल आप नेता ने आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल वीडियो शेयर किया। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

Anurag Dhanda ने पूछा सवाल?

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “E20 पर मोदी सरकार के जिस झूठ का पर्दाफाश मीडिया को करना चाहिए था, वो केजरीवाल सड़क पर उतर कर कर रहे हैं। नेता वही जो लोगों की परेशानी को समझे और साथ खड़ा हो”। बताते चले कि इससे पहले भी आप नेता ने एक वीडियो  साझा किया था और मोदी सरकार से सवाल किया था।

गौरतलब एथेनॉल को लेकर राजनीति  पारा सातवें  आसमान पर है। विपक्ष लगातार सरकार से सवाल से सवाल कर रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ई20 को लेकर कई दावे किए जा रहे है, जिसे पार्टियों द्वारा जमकर शेयर किया है

अरविंद केजरीवाल ने भी शेयर किया वीडियो 

बता दें कि आप संयोजक ने अपने  सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “ये वीडियो ज़रूर देखें, कल मैंने दिल्ली में कुछ कार मैकेनिकों और गाड़ी मालिकों से Ethanol पर बात की। E20 के कारण ख़राब हुई गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी। गाड़ियों के माइलेज में भी भारी गिरावट है। सब परेशान हैं।

मोदी सरकार को समझना होगा कि टीवी पर झूठे इंटरव्यू देने और फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से ज़मीनी हक़ीक़त नहीं बदल जाएगी। लोगों पर E20 थोपना बंद करिए। अब पानी मिडिल क्लास के सिर से ऊपर जा रहा है”।

 

 

Exit mobile version