‘अगर चंपत राय ईमानदार हैं…’ राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आप नेता Anurag Dhanda ने उठाए सवाल, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा चोरी का मामला पूरी तरह से गरमाया हुआ है। लगातार विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर नजर आ रही है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा चोरी का मामला पूरी तरह से गरमाया हुआ है। लगातार विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। इस मामले पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं लगातार इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और कथित चंदा चोरी मामले को लेकर सवाल खड़े कर रहे है।

मालूम हो कि यूपी सरकार की तरफ से एसआईटी का गठन किया जा चुका है। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं आप नेता ने चंपत राय पार एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आप नेता Anurag Dhanda ने उठाए सवाल

बता दें कि Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “अगर चंपत राय ईमानदार हैं तो फिर चोरी का पैसा खुद नहीं खाया होगा, ईमानदारी से ऊपर पहुंचाया होगा।

चित्रा जी के इस खुलासे से राम मंदिर की इस लूट के तार ऊपर तक जुड़ते दिख रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री कार्यकाल और यूपी के मुख्यमंत्री जांच को छोटे कर्मचारियों तक समेटना चाहते हैं, जिससे सभी सनातनियों के मन में शंका और ज़्यादा बढ़ रही है”। बता दें कि आप नेता लगातार इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

एसआईटी की जांच पर सबकी नजर

मामले की जांच विशेष जांच दल यानि (एसआईटी) द्वारा किया जा रहा है और प्रथम चरण की रिपोर्ट भी पेश कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी संबंधित दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय लेनदेन का परीक्षण कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

हालांकि, जांच एजेंसी ने अभी तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते है।

Exit mobile version