Anurag Dhanda: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत भी लगतार गरमाती जा रही है। एक तरफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है और लगातार जनता के बीच संवाद कर रही है। तो वहीं बीजेपी और अकाली दल ने भी तैयारियां तेज कर दी है। वहीं आज पीएम मोदी ने सुखबीर बादल से मुलाकात की, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।
अब इस मामले पर Anurag Dhanda ने सवाल खड़ा किया है और दोनों ही पार्टियों पर तंज कसा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Anurag Dhanda ने बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल पर कसा तंज
आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “सुना है सुखबीर बादल आज मोदी से मिला है? ये चंदा चोर पार्टी और बेअदबी पार्टी पहले मिले थे तो पंजाब को ड्रग्स के दलदल में धकेल दिया था। पंजाब के लोगों को पता है कि नशे के खिलाफ AAP सरकार कितनी शिद्दत से लड़ रही है।
सुना है सुखबीर बादल आज मोदी से मिला है? ये चंदा चोर पार्टी और बेअदबी पार्टी पहले मिले थे तो पंजाब को ड्रग्स के दलदल में धकेल दिया था।
पंजाब के लोगों को पता है कि नशे के खिलाफ AAP सरकार कितनी शिद्दत से लड़ रही है। इसलिए पंजाब AAP के साथ है। pic.twitter.com/x2aOjY8AZo
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) August 7, 2026
इसलिए पंजाब AAP के साथ है। गौरतलब है कि पीएम मोदी और सुखबीर बादल की मुलाक़ात ने 2027 पंजाब चुनावों के लिए बीजेपी-अकाली दल गठबंधन की अटकलों को तेज़ कर दिया है। जिसे लेकर अब आप नेता ने प्रतिक्रिया दी है।
पीएम मोदी और प्रकाश सिंह बादल की हुई मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के बीच नई दिल्ली में महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। जानकारी के मुताबिक बैठक में पंजाब की कानून-व्यवस्था और आप सरकार के कामकाज पर केंद्रित थी, जो एक बार फिर इन पुराने सहयोगियों के एनडीए में लौटने की संभावनाओं को हवा दे रही है,
इस बैठक में पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों, राज्य के विकास, किसानों के हितों और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। इस मुलाकात को पंजाब की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहा है, चुनावी समीकरण बदलता जा रहा है।
