SIR को लेकर गहमा-गहमी के बीच Bengal Assembly Election 2026 के लिए जारी मतदान! मुर्शिदाबाद से मालदा, बीरभूम तक अलर्ट पर प्रशासन

Bengal Assembly Election 2026: पहले चरण के अंतर्गत आज बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मुर्शिदाबाद से लेकर मालदा, दिनाजपुर, नादिया, बर्धमान समेत सभी जिलों में प्रशासन अलर्ट पर है। सुबह 9 बजे तक 18.76 फीसदी मतदान हुए हैं।

Bengal Assembly Election 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bengal Assembly Election 2026: सड़क पर पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षाकर्मियों का पहरा, पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतार और उम्मीदवारों के चेहरे की शिकन। ये तीनों बंगाल चुनाव की गंभीरता को दर्शाते हैं। दरअसल, आज बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

इस बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर भी गहमा-गहमी है। मुस्लिम बहुल जिले मुर्शिदाबाद से मालदा, बीरभूम, नादिया, उत्तरी दिनाजपुर तक प्रशासन अलर्ट पर है। सुबह 9 बजे तक कुल 18.76 प्रतिशत मतदान हुआ है जो मतदाताओं की उत्सुकता को दर्शाता है। सबकी नजरें महिला वोटर्स पर टिकीं हैं।

SIR को लेकर गहमा-गहमी के बीच बंगाल की 152 सीटों पर मतदान

एसआईआर को लेकर बंगाल में खूब हो-हल्ला देखने को मिला। टीएमसी इस प्रक्रिया को अल्पसंख्यकों के वोट काटने की साजिश बताते हुए चुनाव आयोग पर कई आरोप लगा चुकी है। कई दफा चुनाव आयोग और टीएमसी इसको लेकर आमने-सामने भी आए। हालांकि, अब उसी एसआईआर पर गहमा-गहमी के बीच बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

चुनाव आयोग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों की मानें तो सुबह 9 बजे तक 18.76 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के दौरान ही मुर्शिदाबाद में देसी बम फेंके जाने के आरोप लगे जिसकी चपेट में आने से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मेदिनीपुर से लेकर बीरभूम, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार तक मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। ये दर्शाता है कि बंगाल के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व चुनाव को लेकर उत्सुक हैं।

मुर्शिदाबाद से मालदा, बीरभूम तक अलर्ट पर प्रशासन

स्थानीय प्रशासन के साथ केन्द्रीय सुरक्षा बल भी अलर्ट पर हैं और फ्रंटफुट से मोर्चा संभाल रहे हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए केन्द्रीय बलों की तैनाती हुई है। मुस्लिम बहुल जनपद मुर्शिदाबाद से लेकर मालदा, बीरभूम, नादिया, दिनाजपुर, पुरुलिया, बर्द्धमान, जलपाईगुड़ी समेत सभी जिलों में अलर्ट है। मतदान केन्द्रों पर हर पहलुओं की बारीक निगरानी की जा रही है।

मालूम हो कि बंगाल चुनाव में टीएमसी-बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। ममता बनर्जी को सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर से सीधी टक्कर दे रहे हैं। बंगाल की अन्य ज्यादातर सीटों पर भी टीएमसी और बीजेपी के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। आरोप-प्रत्यारोप के तमाम दौर देखने को मिल चुके हैं। यही वजह है कि हाई प्रोफाइल के साथ अन्य सीटों पर भी सबकी नजरें टिकीं हैं।

Exit mobile version