Jharkhand News: ‘हमेशा प्रेरणा का स्रोत…’ स्व. दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन, जानें पूरी डिटेल

Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्व. दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्व. दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। मालूम हो कि दिवंगत दुर्गा सोरेन पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के बड़े बेटे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पहले बिहार विधानसभा में 1995 से 2000 तक और झारखंड बनने के बाद 2000 से 2005 तक विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। वे जेएमएम के महासचिव भी रहे और पार्टी के भीतर उन्हें शिबू सोरेन के संभावित राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था। हालांकि ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।

Hemant Soren स्व. दुर्गा सोरेन को किया नमन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा, मेरे बड़े भाई, अभिभावक और मार्गदर्शक, झामुमो के मजबूत स्तंभ दादा स्व. दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर शत-शत नमन।

दादा ने अपना पूरा जीवन झारखंड, झारखंडी अस्मिता और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया था। उनका संघर्ष, विचार और जुझारूपन हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। स्व दुर्गा सोरेन अमर रहें! जय झारखंड”!

कौन थे स्व. दुर्गा सोरेन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उन्होंने पहले बिहार विधानसभा में 1995 से 2000 तक और झारखंड बनने के बाद 2000 से 2005 तक विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। 21 मई 2009 को महज 39 वर्ष की उम्र में बोकारो स्थित आवास पर उनका अचानक निधन हो गया।

शुरुआती खबरों में मौत के कारण को लेकर अलग-अलग आशंकाएं सामने आई थीं, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मस्तिष्क में बड़े पैमाने पर रक्तस्राव (ब्रेन हैमरेज) को मृत्यु का कारण बताया गया

 

 

 

Exit mobile version