Jharkhand News: झारखंड प्रोटेस्ट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा बयान, परीक्षा व्यवस्था को लेकर दी अहम जानकारी, जानें सबकुछ

Jharkhand News: रांची में छात्र जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा को रद्द और सीबीआई जांच को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: रांची में छात्र जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा को रद्द और सीबीआई जांच को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। आंदोलनकारी अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित गड़बड़ियों वाली परीक्षाओं को रद्द करने और भर्ती व्यवस्था में सुधार जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार की ओर से परीक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सरकार ने छात्रों की मांगों पर बातचीत और परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में कदम उठाने की बात कही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

झारखंड प्रोटेस्ट के बीच हेमंत सोरेन का बड़ा बयान

बीते दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “झारखंड के मेरे सभी युवा साथियों, जोहार, “छात्रों की बात – छात्रों के साथ” अभियान के तहत अब तक झारखंड के 8,500 से अधिक युवा साथियों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

OMR से लेकर परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड, प्रश्नपत्र, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, तकनीक के बेहतर उपयोग और JPSC सहित दोनों आयोगों में संवैधानिक दायरे में आवश्यक और जरूरी सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव हमारे पास आ रहे हैं”।

झारखंड के युवा सुझाव देते रहें – हेमंत सोरेन

सीएम सोरेन ने आगे लिखा कि “जैसा मैने पहले भी कहा हमारा उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना ही नहीं है। हम वर्तमान की चुनौतियों का समाधान करते हुए ऐसी परीक्षा व्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं, जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए और पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह हो। इसलिए मैं झारखंड के अपने सभी युवा साथियों से फिर अपील करता हूँ कि आप सभी अपने सुझाव देना जारी रखें।

आपका एक सुझाव केवल आज की परीक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों-लाखों युवाओं का भविष्य बेहतर बनाने में योगदान देगा। यह सुधार राज्य सरकार का अकेला प्रयास नहीं होगा। यह झारखंड के मेरे युवाओं साथियों की जनभागीदारी से होने वाला सुधार होगा। छात्रों की बात। छात्रों के साथ। जोहार!

 

Exit mobile version