Jharkhand Protest: ‘जब तक सरकार हमारी मांगें…’ हेमंत सोरेन सरकार की अनदेखी के बीच छात्रों के ऐलान से हड़कंप, जानें सबकुछ

Jharkhand Protest: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा को रद्द करने और सीबीआई जांच को लेकर अड़े हुए है।

Jharkhand Protest

फाइल फोटो

Jharkhand Protest: झारखंड में जारी छात्र आंदोलन का आज 19वां दिन है। बड़ी संख्या में छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा को रद्द करने और सीबीआई जांच को लेकर अड़े हुए है। मालूम हो कि 10 अगस्त को छात्र विधानसभा घेराव करने के लिए पहुंचे थे,

जहां उनपर कथित तौर पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैंस के गोले छोड़े गए थे। वहीं छात्रों का दावा है कि बीती रात आंदोलन स्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह बस छात्रों से मिलने आए थे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कर दिया बड़ा ऐलान 

छात्रों के चल रहे विरोध प्रदर्शन पर छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि “आज हमारे विरोध प्रदर्शन का 19वां दिन है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगें मान नहीं लेती। मैं मुख्यमंत्री से अपील करना चाहता हूं। हम छात्र आपकी अगुवाई में अपनी मुख्य मांगों पर आपसे बातचीत करना चाहते हैं, और हमें उम्मीद है कि आप इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे।

DC, SSP, सिटी SP और कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी आए थे। वे भूख हड़ताल पर बैठे हम लोगों से हड़ताल खत्म करने का आग्रह कर रहे थे। हालांकि, हमारे साथियों ने मांगें पूरी होने तक उपवास तोड़ने से इनकार कर दिया।”

Jharkhand Protest के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने दी जानकारी

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस मामले में अपनी पक्ष रखते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “झारखंड के मेरे सभी युवा साथियों, जोहार, “छात्रों की बात – छात्रों के साथ” अभियान के तहत अब तक झारखंड के 8,500 से अधिक युवा साथियों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। OMR से लेकर परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड, प्रश्नपत्र, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, तकनीक के बेहतर उपयोग और JPSC सहित दोनों आयोगों में संवैधानिक दायरे में आवश्यक और जरूरी सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव हमारे पास आ रहे हैं।

जैसा मैने पहले भी कहा हमारा उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना ही नहीं है। हम वर्तमान की चुनौतियों का समाधान करते हुए ऐसी परीक्षा व्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं, जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए और पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह हो। इसलिए मैं झारखंड के अपने सभी युवा साथियों से फिर अपील करता हूँ कि आप सभी अपने सुझाव देना जारी रखें”।

 

Exit mobile version