Anurag Dhanda: नीट पेपर लीक मामले ने पूरे देश में हलचल मचा रखी है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। बता दें कि हाल ही में एनटीए की तरफ से नीट एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया था। वहीं अब इसे लेकर सियासत भी पूरी तरह से गरमा गई है। सरकार ने सीबीआई को जांच सौंप दी है और लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक बार फिर एनटीए और केंद्र सरकार पर तंज कसा है और सवाल किया है कि इस बार क्या गारंटी है कि पेपर लीक नहीं होगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
नीट पेपर लीक मामले में Anurag Dhanda ने उठाए गंभीर सवाल
Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “NEET पेपर लीक में हर रोज़ नये खुलासे हो रहे हैं। फिर बिना लीक की तह तक पहुँचे उन्हीं लोगों को दोबारा पेपर कराने की ज़िम्मेदारी दे दी गई है? वही मंत्री, वही NTA. क्या इस बार पेपर लीक नहीं होगा?
NEET पेपर लीक में हर रोज़ नये खुलासे हो रहे हैं। फिर बिना लीक की तह तक पहुँचे उन्हीं लोगों को दोबारा पेपर कराने की ज़िम्मेदारी दे दी गई है?
वही मंत्री, वही NTA. क्या इस बार पेपर लीक नहीं होगा? https://t.co/sO0xoB90gL
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 15, 2026
गौरतलब है कि सीबीआई लगातार इस केस से जुड़े मामले में कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। दरअसल एनटीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल पर एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। 21 जून 2026 को एक बार नीट की परीक्षा होगी। जिसके बाद आप नेता ने सवाल खड़े किए है।
नीट पेपर लीक पर आप नेता का फूटा गुस्सा
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आप नेता Anurag Dhanda ने कहा कि “मोदी सरकार जिस तरह से NEET परीक्षा को लेकर व्यवहार कर रही है, उससे युवाओं के मन में संदेह और भी बढ़ रहा है। देशभर में लाखों युवा घबराए हुए हैं। परीक्षाएं अचानक रद्द कर दी गईं और कहा गया कि दोबारा परीक्षा होगी। तारीख भी घोषित कर दी गई। अब क्या बदल गया है? क्या मुख्य सरगना गिरफ्तार हो गया है?
#WATCH | Rohtak, Haryana: AAP National Media Incharge Anurag Dhanda says, “The manner in which the Modi Government is dealing with NEET exams is creating even more suspicions in the minds of youth. Lakhs of youth across the country are panicking. The exams were cancelled all of a… pic.twitter.com/nC7pnfmeLe
— ANI (@ANI) May 15, 2026
क्या हर साल राजनीतिक संरक्षण प्राप्त और परीक्षा पेपर लीक कराने वाले शीर्ष अधिकारी जेल में बंद हो गए हैं? निचले स्तर के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। NTA एक महीने बाद दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा। इस बात की क्या गारंटी है कि इस बार भी परीक्षा पेपर दोबारा नहीं बिकेंगे? मोदी सरकार 22-23 लाख छात्रों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रही है”।
