‘भारत के युवा जो कभी..’ PM Modi का युवाओं को खास संदेश, विपक्ष को लगी मिर्ची, जानें सबकुछ

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री का कुछ अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वह लगातार युवाओं के हितों में और उनसे जुड़ी बातें कर रहे है।

PM Modi

फाइल फोटो

PM Modi: बीते कुछ दिनों से भारत के प्रधानमंत्री का कुछ अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वह लगातार युवाओं के हितों में और उनसे जुड़ी बातें कर रहे है। मालूम हो कि नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ था। जिसमे बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। इसके बाद PM Modi ने इस मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम पर आकर दी थी। इसके बात बीते दिन उन्होंने गाली देने वाले बच्चों को वीडियो जारी करके संदेश दिया था और उन्हें माफ कर दिया था। वहीं बीते दिन उन्होंने अपने संबोधन के दौरान युवाओं की तारीफ करते हुए खास संदेश दिया था। एक्सपर्ट का मानना है कि प्रधानमंत्री लगातार युवाओं के संदेश जारी कर रहे है और आने वाले समय में इसका फायदा मिल सकता है।

PM Modi का युवाओं को खास संदेश

बता दें कि PM Modi ने मैसूर में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र – ‘विवेक स्मारक’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत के युवा, जो कभी बंधनों में जकड़े हुए थे, आज दुनिया के विकास को गति दे रहे हैं। आज भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज़ी से बढ़ रही है, और इसका कारण भारत के युवाओं की ताकत है।

आज भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, और यह भी भारत के युवाओं की ताकत की वजह से ही है।” बता दें कि बीते कई दिनों से वह लगातार युवाओं को संबोधित कर रहे है। जिसके बा विपक्ष लगातार घबराया हुआ है। यही कारण है कि वह लगातार नीट का मुद्दा उठा रहा है।

विकसित भारत में युवाओं की भूमिका सबसे अहम

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। यदि युवाओं की ऊर्जा, कौशल और नवाचार का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को जल्द हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नए अवसर उपलब्ध करा रही है। वहीं अब इस मामले में विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है और इस्तीफे के बाद भी वह लगतार केंद्र सरकार को घेरने में लगे हुए है। वहीं अब इसे लेकर सियासत भी गरमा गई है। वहीं अब देखने दिलचस्प होगा कि आने वाले दिन में सियासत का किस और मोड़ होता है।

 

Exit mobile version