PM Modi: दुनियाभर में जारी उथल पुथल के बीच भारत ने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। दरअसल पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 पहुंच गया है। जो दुनिया में सबसे अधिक है। गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान युद्ध से गहराए एनर्जी संकट को भी भारत ने काफी धैर्य से निपटा, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि खुदरा महंगाई में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे चीनी समेत खाने-पीने के कई चीजों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इसी बीच PM Modi ने एक वीडियो जारी किया है और राहुल गांधी समेत विपक्ष पर जोरदार तंज कसा है।
जीडीपी ग्रोथ में भारत की जबरदस्त उछाल
पूरी दुनिया में जंग की स्थिति बनी हुई है, तो कही पर कुदरती कहर से तबाही का मंजर देखने को मिला है। इसी बीच भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल पहली तिमाही में भारत का जीडीपी ग्रोथ 7.8 रहा। मालूम हो कि बीते कुछ महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध ने तेल संकट खड़ा कर दिया था।
हालांकि मोदी सरकार की कार्यों का ही नतीजा है कि उथल पुथल के बाद भी भारत ने इसे काफी अच्छे से हैंडल किया। जिसका असर अब दिखा है। दुनिया में भारत इकलौता ऐसा देश है जहां जीडीपी की रफ्तार इतनी तेज है।
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज
दरअसल PM Modi ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि “हमें ‘स्वदेशी’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाना चाहिए। हमें सिर्फ़ मौज-मस्ती के लिए विदेश यात्रा करने या विदेशों में शादियाँ करने से बचना चाहिए; इसके बजाय, हमें ‘भारत में शादियाँ’ करने के मंत्र का पालन करना चाहिए। जब तक बहुत ज़रूरी न हो, हमें सोना खरीदने से भी बचना चाहिए। हम जितना ज़्यादा ‘स्वदेशी’ और आत्मनिर्भरता पर ज़ोर देंगे, मुझे उतना ही भरोसा है कि आज़ादी के 100 साल पूरे होने तक हम अपने युवाओं को एक ‘विकसित भारत’ सौंपेंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi posts on the social media platform, Instagram; PM says “… We must embrace the mantra of ‘Swadeshi’ and ‘Vocal for Local.’ We should avoid traveling abroad merely for leisure or hosting weddings in foreign lands; instead, we should live by… https://t.co/5ad5RKJiG5 pic.twitter.com/PVN04APP3e
— ANI (@ANI) September 1, 2026
आज की अपनी कड़ी मेहनत से हम निश्चित रूप से अपनी युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करेंगे। आइए, अपनी कोशिशों में कोई कसर न छोड़ें। हमारी नीतियाँ सही हैं और हमारे इरादे नेक हैं। 140 करोड़ भारतीयों की मिली-जुली ताकत देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट हो रही है”। साथ ही उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि “दूसरी ओर, भारत के भीतर भी निराशा की गहराइयों में डूबे लोग चारों ओर ‘झूठ की गूंज’ फैला रहे हैं”।
