लोकसभा में गहमा-गहमी के बीच Rahul Gandhi का संबोधन! महिला आरक्षण बिल का जिक्र कर PM Modi पर साधा निशाना; जानें क्या कहा?

लोकसभा में आज फिर गहमा-गहमी देखने को मिली। पीएम मोदी के बाद Rahul Gandhi ने भी सदन को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल का जिक्र किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी पर करारा निशाना साधा है।

Rahul Gandhi

Picture Credit: गूगल (राहुल गांधी & पीएम मोदी - सांकेतिक तस्वीर)

Rahul Gandhi: सदन में आज फिर गहमा-गहमी देखने को मिली। संसद के विशेष सत्र के दौरान आज नेता प्रतिपक्ष ने लोकसभा को संबोधित किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी का भी जिक्र किया और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीएम मोदी भारत का चुनावी नक्शा बदलना चाहते हैं। उन्हें देशवासियों को  यह संदेश देना था कि वे महिलाओं के समर्थक हैं। इसीलिए सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर आई है।

महिला आरक्षण बिल पर नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi की दो टूक!

सदन में अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए राहुल गांधी ने मुखरता से महिला आरक्षण बिल पर बात रखी है।

राहुल गांधी ने कहा कि “पहली सच्चाई यह है कि यह महिलाओं का विधेयक नहीं है। इसका महिला सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। यह भारत के चुनावी मानचित्र को बदलने का प्रयास है। वास्तव में, यह एक शर्मनाक कृत्य है।”

सांसदों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “मैं देशभर में अपने सभी मित्रों, भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूँ – चाहे वे दक्षिणी राज्यों के हों, छोटे राज्यों के हों या पूर्वोत्तर राज्यों के हों – चिंता न करें। हम उन्हें भारत संघ पर हमला करने की अनुमति नहीं देंगे। आप सभी भारत संघ के बराबर भागीदार हैं। वे भारत संघ में आपके प्रतिनिधित्व को छूने की हिम्मत नहीं करेंगे।”

बीजेपी पर भी राहुल गांधी तल्ख नजर आए। उन्होंने कहा कि “भाजपा मूर्ख नहीं है। उन्हें पता था कि यह विधेयक पारित नहीं हो सकता। लेकिन फिर भी वे इसे लेकर आए। यह एक घबराहट भरी प्रतिक्रिया थी क्योंकि प्रधानमंत्री किसी भी कीमत पर दो संदेश देना चाहते थे। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलना चाहते थे। उन्हें यह संदेश फिर से देना था कि वे महिला समर्थक हैं। वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, यह मैं आपकी कल्पना पर छोड़ता हूँ। लेकिन सत्ता में बैठे लोग अच्छी तरह जानते हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।”

पीएम मोदी पर एलओपी का करारा प्रहार!

संसद के विशेष सत्र की कार्यवाही को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भी निशाने पर लिया है।

कटाक्ष करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “आप सबके लिए पहेली: कल प्रधानमंत्री जी थोड़े सुस्त लग रहे थे। अचानक मैंने देखा कि आज 16 अप्रैल है। हे भगवान! ये तो कमाल है! संख्या: सिक्सटीन। (सिक्सटीन सुनकर एपस्टीन की याद आ जाती है, है ना?”

पीएम मोदी का नाम लिए बगैर राहुल गांधी ने कहा कि “सच तो यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। बालाकोट का जादूगर। नोटबंदी का जादूगर। ऑपरेशन सिंदूर का जादूगर।” कांग्रेस सांसद की इस तल्ख प्रतिक्रिया को लेकर सदन में खूब गहमा-गहमी देखने को मिली।

Exit mobile version