Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष आज यानि 22 अगस्त को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। हालांकि इससे पहले ही भारी बवाल हो गया है। दरअसल शुक्रवार रात पुणे स्थित COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई।
जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि Rahul Gandhi इससे पहले प्रयागराज और अन्य जगहों पर भी छात्रों से बात कर चुके है।
एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिडे़
बता दें कि Rahul Gandhi के कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे स्थित COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल परिसर में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच झड़प देखने को मिली। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, एक ABVP सदस्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता कॉलेज की छात्राओं पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव बना रहे थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि एक छात्रा से वीडियो बयान रिकॉर्ड करने के लिए दबाव बनाया गया। जिसके बाद पुलिस की तरफ से शिकायत दर्ज की गई है।
बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 25000 दिए। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह बात साफ़ होती जा रही है कि कांग्रेस पब्लिसिटी स्टंट और पीआर गतिविधियों के लिए पैसे का इस्तेमाल कैसे कर रही है।
Lucknow, Uttar Pradesh: The BJP has alleged that the Congress paid social media influencers ₹25,000 to promote Rahul Gandhi’s ‘Chhatron Ki Goonj’ event held in Pune.
BJP spokesperson Rakesh Tripathi says, “It is becoming increasingly clear how the Congress is using money to… pic.twitter.com/scYlXRM5M5
— IANS (@ians_india) August 21, 2026
इन खुलासों से पता चलता है कि ‘गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कथित तौर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कर रही है। वे इस पैसे का इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं, लेकिन इस पीआर से राहुल गांधी सत्ता में नहीं आएंगे। राहुल गांधी को यह सच्चाई समझनी होगी।”
