Suvendu Adhikari: मतदाताओं का उत्साह और पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारें बंगाल में बदलते सियासी समीकरण की ओर संकेत दे रही है। सूबे की 152 विधानसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.77 फीसदी वोटिंग हुई है। मतदान के बीच ही बयानों का दौर भी जारी है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर परिवर्तन नहीं हुआ तो बंगाल में सनातन खत्म हो जाएगा। सुवेंदु अधिकारी के इस बयान को लेकर सनसनी मची है। इतना ही नहीं, बंगाल के कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार की पिटाई भी नया घमासान छेड़ रही है।
मतदान के बीच Suvendu Adhikari के बयान से सनसनी
नंदीग्राम में ममता बनर्जी का विजय रथ रोक चुके सुवेंदु अधिकारी इस चुनाव में भी पूर्णत: सक्रिय हैं। उन्हें नंदीग्राम के साथ फिर भवानीपुर से भी उतारा गया है जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।
“अगर परिवर्तन नहीं हुआ तो बंगाल में सनातन ख़त्म हो जाएगा”
◆ पश्चिम बंगाल के BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा
◆ आज पश्चिम बंगाल में पहले फेज के लिए वोटिंग हो रही है @SuvenduWB | West Bengal | BJP | First Phase | Voting Day | Suvendu Adhikari pic.twitter.com/oH9wEtve1V
— News24 (@news24tvchannel) April 23, 2026
सुवेंदु अधिकारी अपने तल्ख बयानों के लिए छाप छोड़ते हैं। उन्होंने फिर एक बार मतदान के बीच पोलिंग बूथों का दौरा करते हुए कहा कि “अगर परिवर्तन नहीं हुआ तो बंगाल में सनातन ख़त्म हो जाएगा।” सुवेंदु अधिकारी की ये भावुक अपील खूब खबरों में है। इससे पूर्व सुवेंदु अधिकारी कई बार ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी यदि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 नहीं जीतेगी, तो सूबे में घुसपैठ और बढ़ेगा। सुवेंदु अधिकारी का बयान सियासी जगत में सनसनी का विषय बन चुका है।
BJP प्रत्याशी की पिटाई को लेकर भी घमासान
पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार की पिटाई हुई है।
भाजपा प्रत्याशी पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
◆ बंगाल के कुमारगंज में सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया
◆ सुवेंदु सरकार ने बताया कि, “मैं सिर्फ अपने बॉडीगार्ड के साथ था, TMC डर गई, हमले की कोशिश हुई, चारों तरफ से घेरा”
◆ दरअसल, सुवेंदु सरकार को सूचना मिली थी कि एक… pic.twitter.com/8AwuuJbvul
— News24 (@news24tvchannel) April 23, 2026
बीजेपी उम्मीदवार के पिटाई के आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगे हैं। सुवेंदु सरकार ने बताया कि वे अपने बॉडीगार्ड के साथ थे। इतनी सी बात मात्र से टीएमसी डर गई और उन पर हमले की कोशिश हुई। उन्हें चारों तरफ से घेरकर उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। सुवेंदु सरकार की पिटाई के बाद बंगाल में नए सिरे से घमासान मचा है। बीजेपी के तमाम नेता अपने सोशल मीडिया हैंडल से घटना से जुड़े वीडियो साझा कर ममता बनर्जी की टीएमसी को तमाम तरह की उपमा दे रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी के साथ सुवेंदु सरकार का नाम बंगाल से इतर देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है।
