DNP India Hindi

पहले टेस्ट मैच के लिए डोमिनिका रवाना हुई टीम इंडिया, Virat Kohli ईशान किशन ने एयरपोर्ट पर जमकर की मस्ती, वायरल हुई तस्वीरें

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचो की टेस्ट सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होने वाला है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया 1 जुलाई को ही कैरेबियाई सरजमीं पर पहुंच चुकी है और मैदान पर जमकर अभ्यास कर रही है। वहीं इसी बीच उन्होंने एक प्रैक्टिस मुकाबला भी खेला था।जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्ले से फ्लॉप साबित हुए थे। लेकिन, बायें हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस मुकाबले में जमकर भारतीय गेंदबाजों पर बरसा था। इस दौरान उन्होंने बल्ले से धूम मचा के रख दी थी। इसी कड़ी में भारतीय टीम बारबाडोस से डोमिनिका के लिए रवाना हो गई है। लेकिन, इसी बीच सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें विराट कोहली और इशान किशन मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। जिसका अंदाजा आप भी वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ईशान किशन -विराट कोहली ने की मस्ती

भातीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अक्सर मैदान पर खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आते है। वह अपने बल्ले से क्रीज पर समा ही बांध देते है। हालांकि, इस बार उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें वह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। वहीं दोनों के बीच अच्छा याराना भी देखने को मिल रहा है। जो ड्रैसिंग रूम को काफी खुशनुमा बनाने में मदद कर रहा है। हालांकि, यह नहीं कह सकते है कि किशन को केरेबियाई टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन, किंग कोहली का इस मुकाबले में खेला जाना लगभग पक्का माना जा रहा है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा को किशन और भरत में से किसी एक को चुनना काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

ये भी पढ़ें:Cricket World Cup Qualifier 2023: विश्व कप क्वालीफाई करने को लेकर कुंडी खटखटा रही ये टीमें , क्वालीफायर में किसे मिल सकती है जगह

रोहित शर्मा की आमी हुई तैयार

भारत की अगली चुनौती वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली है। वह श्रृंखला 12 जुलाई से शुरू होने वाली है। जिसमें कई युवा खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले है। वहीं तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी टेस्ट क्रिकेट में पर्दापरण करने का मौका दिया जा सकता है। वहीं इस मुकाबले के लिए रोहित शर्मा एंड कम्पनी तैयार नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें:कूल लुक में एयरपोर्ट पर टशन दिखाते नजर आए Sharad Kelkar, वीडियो हुआ वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version