बड़ी खबर! ICC Champions Trophy 2025 का शेड्यूल जारी, जानें किन टीमों के साथ होगी भारत की भिड़ंत

ICC Champions Trophy 2025

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी ने शेड्यल समेत अन्य डिटेल जारी कर दी है। मालूम हो कि चैपिंयस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान में होगा। लेकिन अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाती है तो मैच दुबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में शुरू होगा और फाइनल 9 मार्च को होगा। आठ टीमों के टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे और यह पूरे पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे।

पाकिस्तान में कहां होगा ICC Champions Trophy 2025 का मैंच?

आईसीसी द्वारा दी जानकारी के अनुसार पाकिस्तान, रावलपिंडी, लाहौर और कराची टूर्नामेंट खेलने की मेजबानी के लिए तीन स्थान होंगे। प्रत्येक पाकिस्तान स्थल पर तीन ग्रुप गेम होंगे, जिसमें लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। वहीं अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाता है तो वह मैच दुबई में खेला जाएगा।

ICC Champions Trophy 2025 में होंगे 2 ग्रुप

बता दें कि इस बार भी ICC Champions Trophy 2025 में दो ग्रुप होंगे। ग्रुप ए में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश वहीं ग्रुप बी का बात करें तो ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड होंगे। इसके अलावा 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा। गौरतलब है कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारत और पाकिस्तान का मैच काफी अहम होता है और रोमांचक भी।

आईसीससी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल

बता दें कि भारत के ICC Champions Trophy 2025 के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे।

Exit mobile version