Cristiano Ronaldo : महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर से अपने प्रतिद्वंदी लियोनेस मेसी को पछाड़ दिया है। वह दुनिया के पहले ‘बैलन डी’ओर ऑफ ऑल टाइम’ अवॉर्ड पाने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। दरअसल, रोनाल्डो को ये अवॉर्ड बेहद दिलचस्प तरीके से मिला है। बैलन डी’ओर अवॉर्ड की तरफ से फैंस को मौका दिया गया था कि, वो किसे बैलन डी’ओर ऑफ ऑल टाइम अवॉर्ड के लिए चुनते हैं। फैंस ने पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर को इस सम्मान के लिए चुना।
Cristiano Ronaldo को कैसे मिला बैलन डी’ओर ऑफ ऑल टाइम अवॉर्ड ?
आपको बता दें , बैलन डी’ओर सम्मान फुटबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस सम्मान का मतलब गोल्डन बॉल है। ये उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ज्यादा गोल करता है। अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी इस सम्मान को 8 बार ले चुके हैं और इतिहास रच चुके हैं। वहीं, पुर्तगाली खिलाड़ी रोनाल्डो के पास 5 बैलन डी’ओर सम्मान हैं और वो मेसी से पीछे हैं ।लेकिन फैंस ने मेसी की इस बड़ी सफलता को साइड करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बैलन डी’ओर ऑफ ऑल टाइम का पुरस्कार के लए चुन लिया। ये अवॉर्ड रोनाल्डो को ‘बैलन डी ओर’ की 70वीं वर्षगांठ पर मिला है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी में से किसके पास हैं बड़े रिकॉर्ड?
आपको बता दें, लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल की दुनिया के किंग भी हैं और एक-दूसरे के सबसे बड़ा कॉम्पिटिर भी हैं। लियोनेस मेसी 39 साल के हैं और अर्जेटीना के लिए खेलते हैं। वहीं, रोनाल्डो 41 साल के हैं और पुर्तगाल के लिए खेलते हैं। अवॉर्ड्स और ट्रॉफी के मामले में लियोनेस मेसी आगे हैं। वहीं, करियर के सबसे ज्यादा गोल और हैट्रिक रोनाल्डो के नाम है।
