MS Dhoni: Gautam Gambhir ने कोच के तौर पर साबित की अपनी काबिलियत, एमएस धोनी हुए गदगद; टीम के लिए लिखे सुनहरे शब्द

MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर के लिए खास अंदाज में तारीफ की। साथ ही पूरी भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा की।

MS Dhoni

Photo Credit: Google

MS Dhoni: सफेद बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया ने दबदबा दिखाया है। लगातार 4 बार आईसीसी के टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। इसमें से 3 फाइनल अपने नाम किए। हम 2023 से ताजा टी20 विश्वकप 2026 तक की बात कर रहे हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता। ऐसे में पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए पूरी टीम की परफॉर्मेंस की जमकर प्रशंसा की।

MS Dhoni ने गौतम गंभीर के लिए कही यह बात

न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराने के बाद भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम और सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में इंडियन क्रिकेट टीम के सभी फैन्स को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब की मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है, मुस्कान के साथ तेजी एक जबरदस्त कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया। मजे करो दोस्तों (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर)।’

 

एमएस धोनी और गौतम गंभीर के बीच क्या है विवाद

मालूम हो कि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और एमएस धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक इन दोनों खिलाड़ियों के बीच एक पुरानी जंग है, जिसमें कहा जाता है कि 2011 विश्वकप के फाइनल के बाद गौतम गंभीर ने कहा था कि एक सिक्स भारत की जीत में मदद नहीं कर सकता है। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के इस बयान पर कभी भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सार्वजनिक तौर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मगर अब माही की ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट ने सभी क्रिकेट फैन्स को खुश होने का मौका दिया है। धोनी ने भारत के मुख्य कोच को अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने की सलाह दी।

भारत ने जीत के स्थापित किए कई कीर्तिमान

गौरतलब है कि रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने जीत के साथ कई कीर्तिमान स्थापित किए। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। साथ ही मेजबानी करते हुए खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया। इसके अलावा, अपने खिताब की रक्षा करने वाली भी पहली टीम बन गई। भारत अब सबसे ज्यादा टी20 विश्वकप जीतने वाली टीम बन गई है। ऐसे में सभी क्रिकेट फैन्स बहुत खुश हैं।

Exit mobile version